Visitors online: 001

पाकिस्तान से अमेरिका आने-जाने वालों पर भी लग सकता है बैन: व्हाइट हाउस ने दिए संकेत

Home » Headlines

अमेरिका ने पाकिस्तान को लेकर पहली बार सख्ती दिखाई है। व्हाइट हाउस ने कहा है कि आने वाले वक्त में पाकिस्तान उन देशों की लिस्ट में शामिल किया जा सकता है, जहां से इमिग्रेशन नहीं हो सकता।
 
इसकी वजह यह है कि पाकिस्तान जैसे देशों में आतंकवाद पनप रहा है। बता दें कि हाल ही में प्रेसिडेंट डोनाल्ड ट्रम्प ने 7 मुस्लिम देशों से इमिग्रेंट्स की एंट्री बैन करने के ऑर्डर पर साइन किए थे। हालांकि, इस ऑर्डर पर अमेरिका की एक कोर्ट ने फिलहाल रोक लगा दी है। ट्रम्प के खिलाफ अमेरिका में प्रोटेस्ट भी हो रहा है। 
 
बता दें कि ट्रम्प ने जिन 7 मुस्लिम देशों के लोगों के इमिग्रेशन पर बैन लगाया था, उनमें इराक, ईरान, लीबिया, सूडान, सीरिया, सोमालिया और यमन हैं।व्हाइट हाउस के चीफ ऑफ द स्टाफ रींस प्रीबस ने कहा, हमने इन 7 देशों को चुना तो इसकी एक खास वजह है। कांग्रेस और ओबामा एडमिनिस्ट्रेशन, दोनों ने इन 7 देशों की पहचान कर रखी थी कि वहां खतरनाक आतंकवादी गतिविधियों को अंजाम दिया जा रहा है।
 
प्रीबस ने कहा, अब आप कुछ अन्य ऐसे देशों की ओर भी इशारा कर सकते हैं जहां एक तरह की समस्याएं हैं, जैसे कि पाकिस्तान और कुछ अन्य देश। शायद हमें इसे और आगे ले जाने की जरूरत है। फिलहाल इन देशों में जाने और वहां से आने वाले लोगों की गंभीरता से जांच-पड़ताल की जाएगी।
 
ये पहला मौका है जब पाकिस्तान को लेकर अमेरिका ने सार्वजनिक तौर पर किसी तरह का बैन लगाने की बात कही है। मौजूदा एग्जीक्यूटिव ऑर्डर के मुताबिक, पाकिस्तान और अफगानिस्तान जैसे देशों से आने वाले विजिटर्स को कड़ी निगरानी में रखने की बात कही गई है। प्रीबस कहते हैं कि एग्जीक्यूटिव ऑर्डर लाने के लिए हमें काफी तैयारी करनी पड़ी। ऑर्डर दुनिया को बताने के लिए किसी तरह का एडवरटाइज नहीं है कि हम 7 देशों से आने वालों पर बैन या उनको कड़ी निगरानी में रखने जा रहे हैं। कुछ लोगों ने सलाह दी कि हमें ऐसे सभी लोगों को 3 दिन की वॉर्निंग देनी चाहिए। लेकिन ऐसा करने पर आतंकी कहीं और जाने का प्लान बना सकते थे। ऐसे लोगों को एग्जीक्यूटिव ऑर्डर से ही रोका जा सकता था।
 
ट्रम्प ने कहा है कि उनका एग्जीक्यूटिव ऑर्डर मुस्लिमों के खिलाफ नहीं है। यह रिफ्यूजी और दूसरे देश के लोगों की तादाद कंट्रोल करने के लिए है। 40 मुस्लिम देश ऐसे हैं, जिन्हें इस पाबंदी के दायरे में नहीं लाया गया है। ट्रम्प ने मीडिया से कहा, यह मुस्लिमों पर बैन नहीं है। यह बाहर अच्छी तरह से काम कर रहा है। आप इसे एयरपोर्ट्स और दूसरी जगहों पर महसूस कर सकते है। ट्रम्प ने अपने इस ऑर्डर पर दस्तखत करते वक्त कहा था, हम यह तय करना चाहते हैं कि ऐसे लोग हमारे देश में नहीं आएं जिनके खिलाफ हमारे सैनिक देश से बाहर लड़ रहे हैं।
 


न्यूज़पेपर में दिया गया जॉब कोड दिए गए    Textbox में दर्ज करे और जॉब सर्च करे



Quick Links