Visitors online: 002

कनाडा के क्यूबेक सिटी मस्जिद में गोलीबारी, पांच लोगों की मौत, हिरासत में लिए गए दो लोग

Home » Headlines

कनाडा के क्यूबेक सिटी की एक मस्जिद में बंदूकधारियों की गोलीबारी में कम से कम पांच लोगों की मौत हो गई और कई अन्य लोग घायल हो गए। क्यूबेक पुलिस के एक प्रवक्ता ने इस बात की पुष्टि की कि कल देर रात हुई गोलीबारी में लोग मारे गए हैं। बहरहाल, प्रवक्ता ने यह नहीं बताया कि कितने लोग गोलीबारी में मारे गए। उन्होंने बताया कि गोलीबारी के सिलसिले में दो संदिग्धों को गिरफ्तार किया गया है।
 
पुलिस ने गोलीबारी में तीसरे संदिग्ध के शामिल होने की संभावनाओं से इंकार नहीं किया है जो मौके से फरार हो गया था। हमले के कारणों का अभी तत्काल पता नहीं चल पाया है।
 
न्यूज एजेंसी रॉयटर्स को मस्जिद के प्रेसिडेंट मोहम्मद यांगुई ने बताया-इसे तो दरिंदगी ही कहा जाएगा। जब गोलीबारी हुई तो उस वक्त मैं मस्जिद में नहीं था। मैंने लोगों को कई कॉल्स किए। मुझे तो ये भी नहीं पता कि कितने लोग जख्मी हुए हैं। घायलों को हॉस्पिटल में एडमिट कराया गया है।
 


न्यूज़पेपर में दिया गया जॉब कोड दिए गए    Textbox में दर्ज करे और जॉब सर्च करे



Quick Links