Visitors online: 001

26/11 मुंबई हमलों का मास्टर माइंड हाफिज सईद लाहौर में किया गया नज़रबंद

Home » Headlines

ट्रंप प्रशासन की ओर से पाकिस्तान पर दबाव डालने के बीच मुंबई हमले के मास्टरमाइंड और जमात-उद-दावा के सरगना हाफिज सईद एवं चार अन्य लोगों को आज रात लाहौर में नजरबंद कर दिया गया।  
 
हालांकि, खुद हाफिज सईद ने एक वीडियो जारी कर इसे अरेस्ट बताया है। गिरफ्तारी के लिए उसने नरेंद्र मोदी को जिम्मेदार बताया। जमात-उद-दावा के अनुसार पंजाब सरकार के गृह विभाग ने सईद की नजरबंदी का आदेश जारी किया और लाहौर पुलिस ने चौबुरजी स्थित जमात-उद-दावा मुख्यालय पहुंचकर इस आदेश को क्रियान्वित किया। 
 
जमात-उद-दावा के पदाधिकारी अहमद नदीम ने फोन पर बताया कि सईद मस्जिद-ए-कदसिया चौबुरजी में है और बड़ी संख्या में पुलिस बल ने जेयूडी मुख्यालय को घेर रखा है। नदीम ने कहा, पुलिस अधिकारी ने हमें बताया कि उसके पास जेयूडी प्रमुख को नजरबंद करने का आदेश है जिसे पंजाब के गृह विभाग ने जारी किया है। पंजाब सरकार ने यह कदम उस वक्त उठाया गया है जब ट्रंप प्रशासन की ओर से आतंकवाद को लेकर कदम उठाने का दबाव बढ़ा है।
 
अमेरिका ने इस्लामाबाद से स्पष्ट कह दिया है कि जेयूडी और सईद के खिलाफ कार्रवाई नहीं होने की स्थिति में पाकिस्तान को प्रतिबंधों का सामना करना पड़ सकता है। जेयूडी लश्कर-ए-तैयबा का मुखौटा संगठन है। लश्कर 2008 के मुंबई हमले सहित कई आतंकवादी घटनाओं के लिए जिम्मेदार है।संयुक्त राष्ट्र ने जून, 2014 में जेयूडी को विदेशी आतंकवादी संगठन घोषित किया था।
 
पाकिस्तान का मीडिया इसे ट्रम्प सरकार के डर से उठाया गया कदम बता रहे हैं। बता दें कि अमेरिका ने 7 मुस्लिम देशों के नागरिकों के अमेरिका में आने पर बैन लगा दिया है। माना जा रहा है कि पाकिस्तान पर भी अमेरिका बैन लगा सकता है। ट्रम्प साफ कर चुके हैं कि आतंकवाद फैलाने वाले देशों पर बैन लगाया जाएगा। सईद की नजरबंदी अमेरिका के डर से उठाया गया कदम माना जा रहा है। हाफिज सईद मुंबई के 26/11 के हमलों का मास्टर माइंड है। भारत पाकिस्तान से उसे सौंपने की कई बार मांग कर चुका है।
 
अमेरिका ने इंटरनेशनल टेरेरिस्ट की जो लिस्ट जारी की थी उसमें भी सईद का नाम था। अमेरिका ने उस पर एक करोड़ डॉलर का इनाम भी रखा खा। उसके खिलाफ इंटरपोल का रेड कॉर्नर नोटिस भी जारी किया गया था।
 


न्यूज़पेपर में दिया गया जॉब कोड दिए गए    Textbox में दर्ज करे और जॉब सर्च करे



Quick Links