Visitors online: 006

अब Apple iPhones का जून से भारत में शुरू होगा प्रोडक्शन

Home » Headlines

Apple अब अपने iPhones भारत में बनाएगी। इसके लिए Apple कंपनी बेंगलोर में अपनी एक यूनिट डालेगी। कर्नाटक सरकार ने गुरुवार Apple के इस फैसले का स्वागत किया। बता दें कि कंपनी बेंगलुरु में इन फोन की असेंबलिंग करेगी। ऐसा कहा जा रहा है कि फोन का प्रोडक्शन जून से शुरू हो जाएगा। 
 
Apple के भारत में iPhones बनाने की खबरें मीडिया में पिछले साल दिसंबर में आई थीं। लेकिन उस वक्त न कंपनी ने और न सरकार ने पुष्टि की थी। गुरुवार को कर्नाटक के इन्फॉर्मेशन टेक्नोलॉजी मिनिस्टर प्रियंक खड़के ने बताया कि Apple शहर में iPhones का प्रोडक्शन शुरू करने जा रही है। सरकार की प्रेस रिलीज में यह नहीं बताया गया कि कंपनी इन फोन का प्रोडक्शन कब से शुरू करेगी। लेकिन कहा जा रहा है कि जून से काम शुरू हो सकता है।
 
दुनिया में भारत तीसरा देश होगा, जहां iPhones असेंबल किया जाएगा। Apple के लिए ओरिजनल इक्विपमेंट बनाने वाली ताइवान की कंपनी विस्ट्रन शहर के पीन्या इलाके में iPhones को बनाएगी।


न्यूज़पेपर में दिया गया जॉब कोड दिए गए    Textbox में दर्ज करे और जॉब सर्च करे



Quick Links