Visitors online: 002

बीसीसीआई के मीडिया मैनेजर निशांत अरोड़ा ने दिया इस्तीफा

Home » Headlines

भारतीय क्रिकेट टीम के मीडिया मैनेजर निशांत अरोड़ा ने बीसीसीआई के दिल्ली कार्यालय को बंद करने के प्रशासकों की समिति :सीओए: के फैसले के बाद अपने पद से इस्तीफा दे दिया है।
 
पता चला है कि अरोड़ा ने इस्तीफा कल शाम दिया क्योंकि उन्हें कहा गया था कि उन्हें मुंबई के क्रिकेट हाउस में स्थानांतरित करना होगा जहां बाकी स्टाफ काम करता है। वह हैदराबाद भी नहीं गए जहां भारत को नौ फरवरी से बांग्लादेश के खिलाफ एकमात्र टेस्ट खेलना है। दिल्ली कार्यालय के सभी कर्मचारी अनुराग ठाकुर के स्टाफ का हिस्सा थे और उच्चतम न्यायालय द्वारा उन्हें बख्रास्त किए जाने के बाद यह लगभग तय था कि उन्हें हटा दिया जाएगा। सीओए की सदस्य डायना इडुल्जी ने कहा कि उन्होंने किसी का नाम नहीं दिया है बल्कि सिर्फ कार्यालय बंद करने का निर्देश दिया है।
 
उन्होंने कहा, Сहमने सिर्फ इतना कहा है कि दिल्ली में अध्यक्ष के कार्यायल को बंद किया जाना चाहिए और दिल्ली कार्यालय में नियुक्त सभी लोगों को जाना होगा। हमने कभी निशांत का नाम नहीं लिया लेकिन अगर उसे दिल्ली कार्यालय से नियुक्त किया गया है तो उसे जाना होगा। लेकिन अगर उसका मीडिया मैनेजर का अनुबंध इसके दायरे में नहीं आता तो राहुल (बीसीसीआई सीईओ राहुल जौहरी) अंतिम फैसला करेंगे। निशांत के विकल्प पर भी राहुल फैसला करेंगे।Т अरोड़ा 18 महीने से बीसीसीआई के मीडिया मैनेजर थे और वह ऑस्ट्रेलिया, अमेरिका, वेस्टइंडीज जैसे दौरों पर टीम के साथ जा चुके हैं।


рдиреНрдпреВрдЬрд╝рдкреЗрдкрд░ рдореЗрдВ рджрд┐рдпрд╛ рдЧрдпрд╛ рдЬреЙрдм рдХреЛрдб рджрд┐рдП рдЧрдП    Textbox рдореЗрдВ рджрд░реНрдЬ рдХрд░реЗ рдФрд░ рдЬреЙрдм рд╕рд░реНрдЪ рдХрд░реЗ



Quick Links