|
|
उत्तराखंड में सोमवार को रिक्टर पैमाने पर 5.8 तीव्रता का भूकंप आया, जिसे दिल्ली और उत्तर भारत के अन्य भागों में भी महसूस किया गया।पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय की इकाई राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान ब्यूरो के ऑपरेशन प्रमुख जेएल गौतम ने बताया कि भूकंप का केन्द्र उत्तराखंड के रूद्रप्रयाग जिले में था। उन्होंने बताया, Сभूकंप की गहराई 33 किलोमीटर थी और यह रात 10 बजकर 33 मिनट पर आया।Т हिमालय क्षेत्र में आने वाला उत्तराखंड अधिक भूकंपीय गतिविधियों के लिए जाना जाता है।
भूकंप के झटके पंजाब, हरियाणा, उनकी संयुक्त राजधानी चंडीगढ में भी महसूस किये गये, जिसके बाद कई लोग अपने घरों से बाहर निकल आए।फिलहाल, जान माल को कोई नुकसान पहुंचने की खबर नहीं है।
उत्तराखंड में सोमवार को रिक्टर पैमाने पर 5.8 तीव्रता का भूकंप आया, जिसे दिल्ली और उत्तर भारत के अन्य भागों में भी महसूस किया गया।पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय की इकाई राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान ब्यूरो के ऑपरेशन प्रमुख जेएल गौतम ने बताया कि भूकंप का केन्द्र उत्तराखंड के रूद्रप्रयाग जिले में था। उन्होंने बताया, Сभूकंप की गहराई 33 किलोमीटर थी और यह रात 10 बजकर 33 मिनट पर आया।Т हिमालय क्षेत्र में आने वाला उत्तराखंड अधिक भूकंपीय गतिविधियों के लिए जाना जाता है।
भूकंप के झटके पंजाब, हरियाणा, उनकी संयुक्त राजधानी चंडीगढ में भी महसूस किये गये, जिसके बाद कई लोग अपने घरों से बाहर निकल आए।फिलहाल, जान माल को कोई नुकसान पहुंचने की खबर नहीं है। पंजाब में मोहाली, पटियाला, रोपड़, लुधियाना और जलंधर सहित कई स्थानों पर भी भूकंप के झटके महसूस किए गए। वहीं लोगों ने नोएडा में भी भूकंप का झटका महसूस किया। भूकंप की तीव्रता इतनी तेज थी कि लोग डरे-सहमे लोग घरों से बाहर भागे। ऊंची इमारतों में रहने वाले लोगों ने भी भूकंप के तेज झटके महसूस किए हैं।
देहरादून की ओर भूकंप की तीव्रता ज्यादा रही है। बताया जा रहा है कि भूकंप के झटके काफी देर तक महसूस किए गए, देहरादून में झटकों के बाद लोग सड़कों पर निकल आए। देहरादून से मिली खबरों के मुताबिक लोग कुमाऊं, गढ़वाल की रेंज में झटके महसूस किए गए, पश्चिमी यूपी में भी झटके महसूस किए गए। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उत्तर भारत में भूकंप के बाद के हालात का जायजा लेने के लिए अधिकारियों से बात की। गृह मंत्री राजनाथ सिंह ने भूकंप के कारण नुकसान पर राज्यों से रिपोर्ट मांगी, एनडीआरएफ को हाई अलर्ट पर रखा गया है।
|