Visitors online: 003

मनमोहन सिंह के खिलाफ टिप्पणी को कांग्रेस ने बताया PM मोदी का अहंकार

Home » Headlines

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर पलटवार करते हुए कांग्रेस ने बुधवार को कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के खिलाफ राज्यसभा में उनकी ओर से इस्तेमाल किए गए शब्द बहुत ही खराब थे और यह एक प्रधानमंत्री को शोभा नहीं देता। पार्टी ने पीएम मोदी से सदन से माफी मांगने की भी मांग की।
 
कांग्रेस ने नरेंद्र मोदी को अहंकारी बताया और उन पर चर्चा को निचले स्तर तक ले जाने का आरोप लगाया। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पी. चिदंबरम ने कहा, अपने भाषण के कुछ मिनटों के अंदर ही उन्होंने पूर्व प्रधानमंत्री पर सबसे अधिक अस्वीकार्य तरीके से प्रहार किया।
 
मोदी ने राज्यसभा में कहा कि मनमोहन सिंह विभिन्न पदों पर रहे और हर किसी को उनसे सीखना चाहिए कि एक रेनकोट पहन कर कैसे नहाया जाता है। उन्होंने कहा कि यह बहुत ही खराब रूप में था। यह एक प्रधानमंत्री को शोभा नहीं देता कि वह एक पूर्व प्रधानमंत्री के खिलाफ ऐसी भाषा का इस्तेमाल करे। प्रधानमंत्री ने जो कुछ कहा है उससे हम बहुत बहुत निराश और गुस्से में हैं। हमने सदन से वाकआउट कर अपना विरोध दर्ज कराया है।
 
पूर्व वित्त मंत्री ने कहा कि यह किसी को शोभा नहीं देता कि वह इस तरह के तल्ख और भद्दे शब्दों का मनमोहन सिंह के खिलाफ इस्तेमाल करे। मोदी पर अहंकारी होने का आरोप लगाते हुए कांग्रेस नेता कपिल सिब्बल ने कहा कि प्रधानमंत्री ने अपनी टिप्पणी से सदन का अपमान किया है और उन्हें अवश्य ही माफी मांगनी चाहिए।
 
सिब्बल ने कहा, हमने कभी ऐसा अहंकार नहीं देखा। प्रधानमंत्री को सोचना चाहिए कि उनके पद की गरिमा है और वह नहीं जानते कि किन शब्दों का इस्तेमाल करना चाहिए। हम इसे बर्दाश्त नहीं करेंगे। हम प्रधानमंत्री की टिप्पणी की निंदा करते हैं। उन्हें इसके लिए सदन से माफी मांगनी चाहिए। 
 
मोदी पर निशाना साधते हुए कांग्रेस के वरिष्ठ नेता आनंद शर्मा ने कहा, वह विपक्ष के खिलाफ अहंकारी और अपमानजनक तरीके से बर्ताव कर रहे हैं। उन्होंने पूर्व एवं दिवंगत प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी का भी अपमान किया था। वह चर्चा को निचले स्तर तक ले गए।
 


न्यूज़पेपर में दिया गया जॉब कोड दिए गए    Textbox में दर्ज करे और जॉब सर्च करे



Quick Links