Visitors online: 003

शशिकला AIADMK के 130 MLAs की आज गवर्नर के सामने करा सकती हैं परेड

Home » Headlines

शशिकला के खिलाफ बगावत करने वाले पन्नीरसेल्वम बुधवार को AIADMK में अकेले पड़ते दिखे। 134 में से 131 विधायक पार्टी महासचिव शशिकला की मीटिंग में पहुंचे। पाला बदलने से रोकने के लिए सभी को तीन बसों में एक होटल भेज दिया। गवर्नर सी विद्यासागर राव गुरुवार दोपहर बाद मुंबई से चेन्नई लौट सकते हैं। शशिकला शाम तक विधायकों की परेड करवा सकती हैं। दूसरी तरफ, पन्नीरसेल्वम ने भी 50 विधायकों के समर्थन का दावा किया। पन्नीरसेल्वम ने बैंक को लिखा कि पार्टी खाते से मेरे दस्तखत के बिना लेन-देन न करे। 
 
बुधवार को शशिकला ने कहा- विरोधी मेरे पीछे पड़े हैं। सीएम के तौर पर पन्नीरसेल्वम ने गलतियां की हैं। उसकी सजा देना पार्टी महासचिव की जिम्मेदारी है। वह विपक्ष के साथ मिलकर साजिश रच रहे हैं। इसी बीच, डीएमके के नेता एमके स्टालिन ने कहा कि झगड़े में हमारा कोई हाथ नहीं है। शशिकला ने पन्नीरसेल्वम को चेतावनी दी कि गद्दारी की सजा दी जाएगी। बता दें कि शशिकला सोमवार को सीएम पद की शपथ लेने वाली थीं। लेकिन गवर्नर पिछले 3 दिन से मुंबई में हैं। इसी वजह से उनका शपथ गहण समारोह टल रहा है। पन्नीरसेल्वम ने बैंक को लिखा- पार्टी खाते से मेरे दस्तखत के बिना लेन-देन न करे
 
AIADMK ट्रेजरर पद से हटाए गए पन्नीरसेल्वम ने बैंक को चिट्ठी लिखकर कहा है कि वह अब भी ट्रेजरर हैं। उन्होंने बैंक ऑफ इंडिया से कहा है कि मेरी परमिशन के बिना किसी दूसरे को पार्टी अकाउंट ऑपरेट न करने दें। पन्नीरसेल्वम ने कहा कि वह इस्तीफा वापस लेने को तैयार हैं। अम्मा की बीमारी पर उठे सवालों की जांच के लिए आयोग बनवाएंगे।
 
पन्नीरसेल्वम ने दलील दी कि पार्टी के संविधान के मुताबिक, मैं अभी भी ट्रेजरर हूं। इसी नाते में आपसे (बैंक) से कह रहा हूं कि बिना मेरे दस्तखत के खाते से लेन-देन न हो। वहीं, उन्होंने कहा कि पार्टी संविधान का नियम 20 कहता है कि पार्टी महासचिव पार्टी के प्राथमिक सदस्यों द्वारा चुना जाएगा। 


न्यूज़पेपर में दिया गया जॉब कोड दिए गए    Textbox में दर्ज करे और जॉब सर्च करे



Quick Links