Visitors online: 003

भारत बनाम बांग्लादेश टेस्ट: भारत के तीन विकेट पर 356 रन, विराट कोहली ने जड़ा शतक

Home » Headlines

भारत ने बांग्लादेश के खिलाफ यहां खेले जा रहे एकमात्र टेस्ट क्रिकेट मैच के पहले दिन का खेल समाप्त होने तक आज यहां तीन विकेट पर 356 रन बनाये। स्टंप उखड़ने के समय कप्तान विराट कोहली 111 और अंजिक्य रहाणे 45 रन पर खेल रहे थे। इन दोनों के अलावा चेतेश्वर पुजारा ने 83 रन की पारी खेली और विजय के साथ दूसरे विकेट के लिये 178 रन की साझेदारी करके भारत को शुरू में मिले झटके से उबारा।
 
कप्तान विराट कोहली और सलामी बल्लेबाज मुरली विजय ने शतक जड़कर बांग्लादेश के खिलाफ एकमात्र टेस्ट क्रिकेट मैच का पहला दिन आज यहां भारत के नाम किया। कोहली 111 रन बनाकर खेल रहे हैं जबकि विजय ने 108 रन बनाये। इन तीनों के उपयोगी योगदान से भारत ने पहले दिन का खेल समाप्त होने तक तीन विकेट पर 356 रन बनाये हैं। स्टंप उखड़ने के समय कोहली के साथ अंजिक्य रहाणे 45 रन पर खेल रहे थे जिन्होंने चोट से उबरने के बाद वापसी की है। बांग्लादेश ने पहले ओवर में लोकेश राहुल (दो) का विकेट हासिल कर दिया था लेकिन इसके बाद उसके गेंदबाज भारत के अनुभवी बल्लेबाजों के सामने दिन भर जूझते रहे।
 
विजय, पुजारा और कोहली ने उसके कमजोर गेंदबाजी आक्रमण सामने सहजता से रन बटोरे। विजय ने अपना नौवां शतक पूरा किया जबकि कोहली ने दिन के आखिरी क्षणों में 16वां टेस्ट शतक जमाया। कोहली ने अब तक अपनी पारी में 141 गेंदों का सामना करके 12 चौके लगाये हैं जबकि विजय ने 160 गेंदें खेली तथा 12 चौके और एक छक्का लगाया।
 
पुजारा हालांकि शतक से चूक गए। युवा आफ स्पिनर मेहदी हसन मिराज की गेंद उनके बल्ले का बाहरी किनारा लेकर विकेटकीपर कप्तान मुशफिकुर रहीम के दस्तानों में समा गयी। पुजारा ने 177 गेंद का सामना करके नौ चौके लगाये। बांग्लादेश ने तीनों सत्र में एक-एक विकेट लिया। ताईजुल इस्लाम ने तीसरे सत्र में विजय का मिडिल स्टंप उखाड़कर भारत को तीसरा झटका दिया लेकिन इसके बाद रहाणे ने कोहली का अच्छा साथ दिया। ये दोनों अब तक चौथे विकेट के लिये 122 रन जोड़ चुके हैं।
 
लंच के बाद विजय ने विरोधी टीम के सबसे अनुभवी गेंदबाज साकिब अल हसन को निशाना बनाया और उन पर चौके के साथ अर्धशतक पूरा किया। पहले सत्र में रब्बी पर तीन चौके जड़ने के बाद विजय ने इस तेज गेंदबाज की शार्ट गेंदों को फिर सबक सिखाया। तमिलनाडु का इस बल्लेबाज ने साकिब पर सीधे छक्के के साथ अपना स्कोर 70 रन के पार पहुंचाया लेकिन 90 के स्कोर को पार करने के बाद उन्होंने सतर्कता दिखाई। विजय के पुल शाट देखने लायक थे तो कोहली ने कई खूबसूरत ड्राइव लगाये। तास्किन अहमद पर लगाया गया भारतीय कप्तान का पुश दर्शनीय था। कोहली आसानी से रन बटोर रहे थे और उन्होंने मेहदी हसन पर मिडविकेट पर चौका लगाकर जब अपना शतक पूरा किया तब उसका अन्य शतकों की तरह खुलकर जश्न नहीं मनाया।
 
पुजारा ने इस प्रथम श्रेणी सत्र में अपने कुल रनों की संख्या 1605 पर पहुंचा दी है। इससे उन्होंने चंदू बोर्डे का 52 साल पुराना रिकार्ड तोड़ा। रब्बी ने लगातार शार्ट पिच गेंदें की और उन पर 13 चौके लगे। इस तेज गेंदबाज ने अपने 17 ओवरों में 91 रन दिये लेकिन उन्हें सफलता नहीं मिली। बांग्लादेश की तरफ से तास्किन अहमद, मेहदी हसन और ताईजुल इस्लाम ने एक . एक विकेट लिया है।
 
भारत और बांग्लादेश के बीच खेले जा रहे एकमात्र क्रिकेट टेस्ट के पहले दिन का स्कोर इस प्रकार रहा-
भारत पहली पारी : लोकेश राहुल बो तास्किन अहमद 02 मुरली विजय बो ताईजुल इस्लाम 108 चेतेश्वर पुजारा का रहीम बो मिराज 83 विराट कोहली खेल रहे हैं 111 अजिंक्य रहाणे खेल रहे हैं 45 अतिरिक्त : 07 कुल योग : 90 ओवर में तीन विकेट पर : 356 रन विकेट पतन : 1-2, 2-180, 3-234 गेंदबाजी : तास्किन अहमद 16-2-58-1 कामरूल इस्लाम रब्बी 17-1-91-0 सौम्य सरकार 1-0-4-0-4 मेहदी हसन मिराज 20-0-93-1 शकिब अल हसन 13-3-45-0 ताईजुल इस्लाम 20-4-50-1 सब्बीर रहमान 3-0-10-0 


न्यूज़पेपर में दिया गया जॉब कोड दिए गए    Textbox में दर्ज करे और जॉब सर्च करे



Quick Links