Visitors online: 003

मूवी रिव्यू जॉली LLB-2: गंभीर मुद्दों के बीच भी हास्य का तड़का, वकील के रूप में अक्षय की दमदार अदाकारी

Home » Headlines

2013 में जॉली एलएलबी फिल्म रिलीज हुई थी वहीं अब इसकी अगली कड़ी जॉली एलएलबी 2 बनकर तैयार है जिसमें अरशद वारसी की जगह अक्षय कुमार लीड रोल में हैं, कोर्ट के आदेश के बाद कुछ कट्स के साथ फिल्म रिलीज हुई है।
 
ये है फिल्म की कहानी
 
ये फिल्म शुरू होती है लखनऊ में रहने वाले जगदीश्वर मिश्रा उर्फ जॉली से। जॉली एक वकील के लिए काम करता है और हर वकील की तरह उसका भी सपना है कि कोर्ट में उसका खुद का चैम्बर हो। शुरूआत में जॉली अपनी वाइफ पुष्पा पांडे यानि हुमा कुरैशी और अपने बेटे के साथ खुशहाल ज़िन्दगी बिताता है लेकिन तभी उसकी लाइफ में एक ऐसा केस आता है जो उसकी लाइफ बदल देता है।
 
जॉली की खुशहाल लाइफ में एंट्री होती है हिना सिद्धीकी की जिसके पति का एनकाउंटर पुलिस करती है। हिना का वकील बन जॉली ये फर्जी एनकाउंटर का केस लड़ने को तैयार होता है। कानून के खिलाफ क्या वह सच साबित करने में कामयाब होगा? क्या वह हिना को इंसाफ दिला पाएगा?
 
ये कुछ ऐसे सवाल हैं जिनका जबाब हम आपको नहीं देंगे बल्कि इसके लिए आपको सिनेमाघर का रुख करना होगा।
 
फिल्म का अभिनय पक्ष
 
अक्षय को आपने कई अवतार में देखा होगा। कभी एक्शन करते हुए तो कभी कॉमेडी करते तो कभी रोमेंस करते हुए। उनके अलग-अलग मूड अलग-अलग फिल्मों में हम देख ही चुके हैं लेकिन इस बार जो फिल्म रिलीज़ हुई है वो आपको अक्षय के सारे अवतार एक ही फिल्म में दिखा देगी।
 
पूरी फिल्म का दारोमदार अक्षय कुमार और अन्नू कपूर की एक्टिंग को जाता है। दोनों ने ही गजब की एक्टिंग की है। इनकी कॉमिक टाइमिंग और टाइम पर सीरियस होना आपको हैरान कर देगा।
 
अक्षय कुमार की वकील और एक जिम्मेदार पति के रूप में भी बेहतरीन परफॉर्मेंस है जहां आप कई जगहों पर उनसे कनेक्ट कर पाते हैं। फिल्म में सौरभ शुक्ला, अन्नू कपूर, इनामुल हक, कुमुद मिश्रा ने अच्छा काम किया है, हुमा कुरैशी भी सहज रही हैं।
 
जॉली एलएलबी 2 अक्षय की सबसे बड़ी चुनौती की फिल्म थी क्योकि उन्हे अपने फेन्स कि उम्मीद पर उतरना था और अक्षय अपने फेन्स कि उम्मीदों पर खरे उतरे हैं। अक्षय ने पूरी फिल्म में अपना रोल बखूबी निभाया, पहली फिल्म में अरशद वारसी थे और जज सुंदरलाल त्रिपाठी के साथ दिखाया गया हंसी मजाक अभी तक लोगों को याद है।
 
फिल्म का डायरेक्शन
 
इस फिल्म का डायरेक्शन अच्छा है। हर सीन अपने साथ एक अलग फ्रेशनेस लेकर आता है। फिल्म में कॉमेडी और गंभीर मुद्दों को बराबर तवज्जो दी गई है। इस फिल्म की खासियत इसके डायलॉग्स हैं। कहानी आपको सच्ची और एंटरटेनिंग लगेगी। आपको कही भी इसे देखने पर बोरियत महसूस नहीं होगी। संवादों का आदान-प्रदान और खासतौर पर कोर्ट रूम ड्रामा आपको हंसाने के साथ-साथ गंभीर मुद्दे की तरफ ध्यान आकर्षित कराता है।
 
क्यों देखें फिल्म 
 
सुभाष कपूर की मजबूत लिखावट और अहम केस की ओर ध्यान केंद्रित किए जाने का प्रयास सराहनीय है, रियल लोकेशन पर शूट किये गए सीन्स भी कमाल के हैं। यदि आप अक्षय कुमार के फैन हैं तो ये फिल्म जरुर देखें। फिल्म का प्रस्तुतिकरण आपको निराश नहीं करेगा।
 


न्यूज़पेपर में दिया गया जॉब कोड दिए गए    Textbox में दर्ज करे और जॉब सर्च करे



Quick Links