Visitors online: 002

आय से अधिक संपत्ति मामले में आज हो सकता है शशिकला के भाग्य का फैसला

Home » Headlines

तमिलनाडु में चल रहे सत्ता संघर्ष को मंगलवार को कोई नई दिशा मिल सकती है क्योंकि उच्चतम न्यायालय आय से अधिक संपत्ति मामले में मंगलवार को कोई फैसला सुना सकता है। इस मामले में अन्नाद्रमुक महा सचिव वी के शशिकला आरोपी हैं।
 
उच्चतम न्यायालय के न्यायाधीश न्यायमूर्ति पी सी घोष और न्यायमूर्ति अमिताभ रॉय की पीठ इस मामले में कल सुबह साढ़े दस बजे फैसला सुना सकती है। उच्च न्यायालय ने आय से अधिक संपत्ति मामले में दिवंगत मुख्यमंत्री जे जयललिता और उनकी प्रमुख सहयोगी वी के शशिकला को सभी आरोपों से बरी कर दिया था जिसके बाद कर्नाटक सरकार और अन्य ने उच्च न्यायालय के इस फैसले को शीर्ष न्यायालय में चुनौती दी थी।
 
जयललिता का निधन हो जाने के कारण उनके खिलाफ किसी भी तरह की कार्रवाई समाप्त हो जाएगी लेकिन शशिकला, वी एन सुधाकरण और इलावरासी पर कोई फैसला आ सकता है। उच्चतम न्यायालय ने पिछले वर्ष सात जून को मामले में फैसला सुरक्षित कर लिया था।


न्यूज़पेपर में दिया गया जॉब कोड दिए गए    Textbox में दर्ज करे और जॉब सर्च करे



Quick Links