Visitors online: 002

शाहरूख के खिलाफ केस, रेलवे संपत्ति को नुकसान पहुंचाने का आरोप

Home » Headlines

बॉलीवुड स्टार शाहरूख खान पर उनकी फिल्म रईस के प्रमोशन के दौरान कोटा रेलवे स्टेशन पर कथित तौर पर Сबवाल करनेТ और रेलवे संपत्ति को नुकसान पहुंचाने के आरोप में मामला दर्ज किया गया है। जीआरपी के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।
 
रेलवे की एक अदालत के निर्देश पर बीती रात जीआरपी द्वारा इस अभिनेता के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। अदालत ने कोटा रेलवे स्टेशन के एक वेंडर की याचिका पर जीआरपी को यह निर्देश दिया। अपनी शिकायत में विक्रम सिंह ने आरोप लगाया है कि 23 जनवरी को खान जब कोटा रेलवे स्टेशन पहुंचे, तब रईस के प्रमोशन के दौरान उनके प्रशंसकों ने हंगामा किया।
 
शाहरूख ने अगस्त क्रांति राजधानी एक्सप्रेस की कोच के गेट पर खड़े रहते हुए जनता पर कुछ चीजें फेंकीं जिन्हें लपकने के लिए लोग भागे। इस अफरातफरी में उनकी (विक्रम सिंह की) ट्रॉली पलट गई। इससे उस पर रखी चीजें गिर गईं और वह भी घायल हो गए। इस मामले की जांच शुरू कर दी गई है।
 


рдиреНрдпреВрдЬрд╝рдкреЗрдкрд░ рдореЗрдВ рджрд┐рдпрд╛ рдЧрдпрд╛ рдЬреЙрдм рдХреЛрдб рджрд┐рдП рдЧрдП    Textbox рдореЗрдВ рджрд░реНрдЬ рдХрд░реЗ рдФрд░ рдЬреЙрдм рд╕рд░реНрдЪ рдХрд░реЗ



Quick Links