Visitors online: 004

मुलायम-अखिलेश एक हैं और एक ही रहेंगे, सपा में झगड़ा सुनियोजित नाटक: अमर सिंह

Home » Headlines

समाजवादी पार्टी के नेता अमर सिंह ने दावा किया कि पार्टी में कुछ समय पहले जारी राजनीतिक संकट एक सुनियोजित नाटक था। उन्होंने साथ ही कहा कि सपा के पुरोधा मुलायम सिंह और उनके बेटे एवं उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश एक हैं और एक ही रहेंगे। उन्होंने कहा कि यादव परिवार के बीच पैदा हुई कलह एक सोची-समझी साजिश थी और इसकी स्क्रिप्ट खुद मुलायम सिंह ने लिखी थी।
 
सिंह ने कहा, यह एक सुनियोजित नाटक था जिसमें हम सब को भूमिकाएं दी गयी थीं। मैंने बाद में महसूस किया कि हमारा इस्तेमाल किया जा रहा है। मैंने महसूस किया कि यह सत्ता विरोधी लहर, कानून व्यवस्था की स्थिति से ध्यान भटकाने का एक हथकंडा था। अमर ने एक न्यूज चैनल से बातचीत में कहा कि मुलायम को अपने बेटे के हाथों हारना पसंद है। साइकिल (पार्टी का चुनाव चिह्न), बेटा और सपा उनकी कमजोरियां हैं। मतदान के दिन भी पूरा परिवार साथ गया। इसलिए यह सब नाटक क्यों?
 
ये सब नाटक अखिलेश की इमेज सुधारने के लिए किया गया था। मुलायम को साफ पता था कि चुनाव में उनके पास ऐसा कुछ भी नहीं है, जिसे लेकर वे जनता के सामने जाएं। इसीलिए सहानुभूति बटोरने के लिए ये सब किया गया था।
 
आपको बता दें की, यूपी में चुनाव से पहले यादव परिवार की अंदरुनी कलह खुलकर सामने आई थी। अखिलेश ने अपने पिता मुलायम और चाचा शिवपाल यादव के खिलाफ बगावत कर दी थी। उस समय मुलायम सिंह के साथ अमर सिंह भी थे। अखिलेश ने अमर को बाहरी कहते हुए परिवार में क्लेश की वजह भी बताया था।
 


न्यूज़पेपर में दिया गया जॉब कोड दिए गए    Textbox में दर्ज करे और जॉब सर्च करे



Quick Links