|
|
मुकेश अंबानी ने मंगलवार को रिलायंस जियो को लेकर अहम एलान किए। उन्होंने कहा- 1 अप्रैल से जियो टैरिफ प्लान शुरू किया जाएगा, लेकिन देश में वॉइस कॉल और रोमिंग फ्री ही रहेगी। हम 1 मार्च से अपने कस्टमर्स के लिए जियो प्राइम मेंबरशिप स्कीम ला रहे हैं। मेंबरशिप के तहत यूजर्स को एक और साल के लिए न्यू ईयर ऑफर मिलेगा। इसके लिए यूजर्स को हर महीने 303 रु. चुकाने होंगे। यानी 1 अप्रैल से प्राइम मेंबर्स को रोज 10 रु. रोज के खर्च पर एक साल तक अनलिमिटेड डाटा मिलेगा।
रिलायंस अब तक जियो प्रोजेक्ट में 20 अरब डॉलर का इन्वेस्टमेंट कर चुका है| मुकेश की स्पीच के बाद एयरटेल-आइडिया के शेयर गिरे | मुकेश की जियो के नए प्लान्स को लेकर दी गई स्पीच के बाद कई नामी कंपनियों के शेयर गिर गए। एयरटेल के शेयर में जहां 2.2% तो आइडिया के शेयर में 1.1% की गिरावट देखी गई। हालांकि थोड़ी देर बाद आइडिया का शेयर 0.41% का उछाल लेकर संभला।
|