Visitors online: 004

NASA ने खोजे धरती जितने बड़े सात नए ग्रह, पानी और जीवन की संभावना की उम्मीद

Home » Headlines

खगोल विज्ञानियों ने आज कहा कि पहली बार धरती के आकार जैसे सात नए ग्रहों की खोज की गई है जहां जीवन की संभावना है । ये ग्रह 39 प्रकाश वर्ष दूर एक तारे की परिक्रमा कर रहे हैं । ये सभी छोटे स्टार ट्रैपिस्ट-1 का चक्कर लगाते हैं। नासा के मुताबिक, इनमें से तीन प्लैनेट में समुद्र भी है। इससे वहां लाइफ होने यानी एलियन्स की मौजूदगी के पूरे आसार हैं। 
 
विज्ञान पत्रिका СनेचरТ में बेल्जियम स्थित लिएजे यूनिवर्सिटी के अग्रणी अनुसंधानकर्ता माइकल गिलोन के हवाले से कहा गया, Сवहां कुछ तरल पानी हो सकता है और जीवन हो सकता है ।Т खगोल विज्ञानी पहले भी सात अन्य ग्रहों की खोज कर चुके हैं, लेकिन यह पहली बार है जब धरती के आकार जैसे इतने सारे ग्रह मिले हैं । वे सभी सही दूरी पर परिक्रमा करते हैं और संभवत: उनकी सतह पर कहीं न कहीं तरल पानी है ।


рдиреНрдпреВрдЬрд╝рдкреЗрдкрд░ рдореЗрдВ рджрд┐рдпрд╛ рдЧрдпрд╛ рдЬреЙрдм рдХреЛрдб рджрд┐рдП рдЧрдП    Textbox рдореЗрдВ рджрд░реНрдЬ рдХрд░реЗ рдФрд░ рдЬреЙрдм рд╕рд░реНрдЪ рдХрд░реЗ



Quick Links