|
|
भारत के खिलाफ पहले टेस्ट मैच में ऑस्ट्रेलिया ने पहली इनिंग में बिना विकेट खोए 27 रन बना लिए हैं। डेविड वॉर्नर (15) और मैच रेनशॉ (12) क्रीज पर हैं। नौवें ओवर में जयंत यादव की बॉल पर डेविड वॉर्नर ने दो चौके लगाए। मैच में ऑस्ट्रेलियाई कप्तान स्टीव स्मिथ ने टॉस जीतकर पहले बैटिंग करने का फैसला किया।
वर्ल्ड की नंबर वन टेस्ट टीम भारत और नंबर दो टीम ऑस्ट्रेलिया के बीच 1947 से अब तक 90 टेस्ट खेले जा चुके हैं। इसमें भारत ने 24 मैच जीते, 40 हारे और एक टाई रहा है। जबकि 25 मैच ड्रॉ रहे। कप्तान विराट भारत को इस सीरीज में एक टेस्ट में जीत दिलाते ही भारत की ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ जीत की सिल्वर जुबली पूरी कर लेंगे। भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच टेस्ट क्रिकेट की शुरूआत 1947-48 में भारत के ऑस्ट्रेलिया टूर से हुई थी। तब भारत पांच टेस्ट मैचों की सीरीज 0-4 से हार गया था। भारत को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहली टेस्ट सीरीज जीत के लिए 1979-80 तक इंतजार करना पड़ा।तब ऑस्ट्रेलिया की टीम भारत में छह टेस्ट मैचों की सीरीज 2-0 से हार गई थी।
|