Visitors online: 002

अमेरिका के कैंसस में भारतीय इंजीनियर की गोली मारकर हत्या, फायरिंग के वक्त हमलावर बोला- मेरे देश से बाहर निकलो

Home » Headlines

अमेरिका के कैंसस के एक रेस्तरां में एक हमलावर ने दो भारतीय समेत तीन लोगों पर गोली चलाई। इसमें एक भारतीय युवक की मौत हो गई है। पुलिस ने हमलावर को गिरफ्तार कर लिया है। इस घटना में 32 साल के भारतीय इंजीनियर श्रीनिवास कुचीवोतला की अस्पताल में मौत हो गई। वहीं 32 साल के आलोक मदासानी और 24 साल के इएन ग्रिलॉट की हालत गंभीर है। हमला बुधवार शाम ओलेथ शहर के ऑस्टिन बार एंड ग्रिल रेस्तरां में हुआ।
 
पुलिस के मुताबिक हमलावर 51 साल का एडम पुरिंटन नाम का शख्स है। उसे मिसूरी राज्य से गिरफ्तार कर लिया गया है। स्थानीय मीडिया के मुताबिक चश्मदीदों का दावा है कि ये एक नस्लवादी हमला था। एडम ने गोली चलाने से पहले चिल्लाकर कहा था, 'मेरे देश से निकल जाओ।' मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक हमलावर ने इन लोगों को मध्य-पूर्व का समझ लिया था। हालांकि पुलिस ने इस मामले को लेकर आधिकारिक बयान जारी नहीं किया है। कहा जा रहा है कि आरोपी अमेरिकी नौसेना में काम कर चुका है।


न्यूज़पेपर में दिया गया जॉब कोड दिए गए    Textbox में दर्ज करे और जॉब सर्च करे



Quick Links