Visitors online: 002

सरकार ने अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी को स्वच्छ भारत मिशन का ब्रांड एंबेसडर बनाया

Home » Headlines

केंद्र सरकार ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सरकार के स्वच्छ भारत मिशन के लिए अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी को ब्रांड एंबेसडर बनाया है। 41 वर्षीय अभिनेत्री टीवी और रेडियो अभियानों में सड़कों पर गंदगी फैलाने वाले लोगों को हत्सोसाहित करेंगी।
 
जल्द ही, उनकी तस्वीर वाले पोस्टर समूचे देश के विभिन्न स्थानों पर प्रदर्शित किए जाएंगे। शहरी विकास मंत्रालय में संयुक्त सचिव और स्वच्छ भारत मिशन (शहर) के निदेशक प्रवीण प्रकाश ने बताया, Сस्वच्छ भारत मिशन के लक्ष्य को हासिल करने के लिए हमारी मंशा लोकप्रिय हस्तियों को शामिल करने की है। शिल्पा शेट्टी का एक अभियान जल्द ही राष्ट्रीय स्तर पर शुरू होगा।Т
 
उन्होंने कहा कि शहरी इलाकों में गंदगी प्रमुख समस्या है, जहां पर अनेक लोग कूड़ा फेंकने के लिए कूड़ेदान का इस्तेमाल नहीं करते हैं। मिशन की दूतों की सूची में शिल्पा नई शख्सियत हैं, जिसमें अमिताभ बच्चन, सलमान खान, शंकर महादेवन और सचिन तेंदुलकर शामिल हैं।


рдиреНрдпреВрдЬрд╝рдкреЗрдкрд░ рдореЗрдВ рджрд┐рдпрд╛ рдЧрдпрд╛ рдЬреЙрдм рдХреЛрдб рджрд┐рдП рдЧрдП    Textbox рдореЗрдВ рджрд░реНрдЬ рдХрд░реЗ рдФрд░ рдЬреЙрдм рд╕рд░реНрдЪ рдХрд░реЗ



Quick Links