|
|
पुणे में खेले जा रहे भारत और ऑस्ट्रेलिया के पहले टेस्ट के दूसरे दिन ऑस्ट्रेलिया की पारी 260 रनों पर सिमट गई है। 4 टेस्ट मैचों की सीरीज के पहले टेस्ट के पहले दिन टीम इंडिया ने वर्ल्ड क्लास खेल दिखाते हुए ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाजों को टिकने का मौका नहीं दिया। दूसरे दिन का खेल जारी है। भारतीय टीम बल्लेबाजी कर रही है और उसका कोई विकेट नहीं गिरा है।
आज पहले ओवर की पांचवीं गेंद पर ही ऑस्ट्रेलियाई टीम 260 रन पर ऑलआउट हो गई। जॉश हेजलवुड (1) नाबाद रहे, जबकि मिचेल स्टार्क को 61 रन पर आर अश्विन ने आउट किया। पहले दिन के खेल के अंतिम घंटे में स्टार्क ने तूफानी बल्लेबाजी की। उन्होंने 47 गेंदों में हाफ सेंचुरी बना दी थी। टीम इंडिया की ओर से उमेश यादव ने सबसे अधिक 4 विकेट, तो आर अश्विन ने 3 विकेट, वहीं रवींद्र जडेजा ने 2 विकेट और जयंत यादव ने एक विकेट चटकाया।
|