Visitors online: 001

व्हाइट हाउस की प्रेस कॉन्फ्रेंस में बीबीसी और सीएनएन जैसे बड़े मीडिया ऑर्गनाइजेशन्स की एंट्री पर बैन

Home » Headlines

ट्रम्प एडमिनिस्ट्रेशन ने अमेरिका के कुछ बड़े मीडिया ऑर्गनाइजेशन्स को शुक्रवार को व्हाइट हाउस की प्रेस कॉन्फ्रेंस में शामिल नहीं होने दिया। इनमें बीबीसी और सीएनएन जैसे मीडिया ऑर्गनाइजेशन्स भी हैं, जिन्होंने ट्रम्प के खिलाफ रिपोर्ट छापी थी। इसके बाद डोनाल्ड ट्रम्प ने सोशल मीडिया के जरिए और कई मौकों पर इन ऑर्गनाइजेशन्स पर गलत खबरें चलाने का आरोप लगाया था। ट्रम्प इन मीडिया हाउसेस पर फेक न्यूज और फ्रॉड न्यूज जैसे कमेंट भी कर चुके हैं। 
 
न्यूज एजेंसी रॉयटर्स के मुताबिक, मीडिया ऑर्गनाइजेशन्स को व्हाइट हाउस ब्रीफिंग से अलग रखने का कड़ा विरोध शुरू हो गया है। सीएनएन, द न्यूयॉर्क टाइम्स, पॉलिटिको, द लॉस एंजिलिस टाइम्स और बजफीड जैसे ऑर्गनाइजेशन्स को प्रेस सेक्रेटरी सीन स्पाइसर के ऑफिस में हुए मीडिया सेशन में शामिल नहीं होने दिया गया। शुक्रवार को व्हाइट हाउस के ब्रीफिंग रूम में होने वाली न्यूज ब्रीफिंग सीन स्पाइसर के ऑफिस में हुई और इसमें कुछ मीडिया ऑर्गनाइजेशन्स को शामिल होने दिया गया, लेकिन कुछ को बाहर रखा गया। 
 
इस फैसले से पहले कंजर्वेटिव पॉलिटिकल एक्शन कांग्रेस (सीपीएसी) में ट्रम्प ने एक बार फिर मीडिया की आलोचना की। ट्रम्प ने 13 मिनट की अपनी स्पीच में मीडिया की बुराई की। उसे फेक न्यूज देने वाला और अमेरिकी जनता का दुश्मन बताया। 


न्यूज़पेपर में दिया गया जॉब कोड दिए गए    Textbox में दर्ज करे और जॉब सर्च करे



Quick Links