|
|
डिम्पल यादव के कुछ दिनों पहले "डर लगता है, आपकी शिकायत भैया से करेंगे..." वाले बयान पर अपोजिशन के हमलों का जवाब देने के लिए रविवार शाम अखिलेश यादव खुद सामने आए। कहा- अगर भाभी ने छोटे भाइयों से कहा कि आपकी शिकायत भैया से करेंगे तो क्या गलत कहा? बता दें कि डिम्पल ने कुछ दिनों पहले इलाहाबाद की रैली सपा समर्थकों के हंगामे पर मंच से ही कहा था कि उन्हें इस माहौल में डर लगता है। रविवार को उनकी जौनपुर की रैली में भी हंगामा हुआ। बहरहाल, जब डिम्पल के बयान पर स्मृति ईरानी और मायावती ने तंज कसा तो अखिलेश को खुद बचाव में उतरना पड़ा।
अखिलेश कहा, ''यूपी का चुनाव महत्वपूर्ण है। जनता सरकार चुनती है। सपा ने जो काम किए हैं, उन्हें जनता तक पहुंचाने का काम किया गया है। किस पार्टी ने क्या काम किया है, वो जनता जानती है।'' डिम्पल के कार्यकर्ताओं से डरने के सवाल पर अखिलेश ने कहा, Уअगर भाभी ने छोटे भाइयों से कहा कि आपकी शिकायत भैया से करेंगे तो क्या गलत कहा? '' बता दें, बीते 20 फरवरी को इलाहाबाद में डिम्पल की सभा में भीड़ बेकाबू हो गई थी। एक शख्स उनकी फोटो ले रहा था, इस पर डिम्पल ने कहा था- मैं आपकी शिकायत भैया से करूंगी।
अखिलेश ने मायावती पर भी कमेंट करते हुए कहा- बुआ जी से कहो कि अगर दिक्कत है तो वे कभी भी 1090 पर कॉल सकती हैं। दरअसल, हाल ही में डिम्पल के कार्यकर्ताओं से डर लगने वाले बयान पर बसपा ने रविवार को पोस्टर जारी किया था। इस पर लिखा था- डिम्पल भाभी को सुरक्षा का अहसास कराने को, बहन जी को आने दो। जब मुलायम को लेकर सवाल किया गया कि वे सपा के प्रचार में शामिल नहीं हो रहे हैं, तो सीएम ने कहा, ''इस बारे में 11 मार्च के बाद बात करूंगा।''
|