Visitors online: 002

Nokia 3310 हुआ री-लॉन्च, दुनिया का पहला 5G स्मार्टफोन पेश

Home » Headlines

बार्सिलोना में शुरू हुए मोबाइल वर्ल्ड कांग्रेस (MWC) 2017 प्री-इवेंट में नोकिया ने एक साथ तीन एंड्रॉइड स्मार्टफोन नोकिया 3, नोकिया 5 और नोकिया 6 लॉन्च किए। नोकिया 6 को कंपनी ने चीन में पहले ही लॉन्च कर दिया था। ऐसे में अब इस ग्लोबल लॉन्च किया है। कंपनी ने दुनिया का पहला 5G फीचर्ड वाला स्मार्टफोन पेश किया। कंपनी ने 17 साल पुराने नोकिया 3310 को भी री-लॉन्च किया। यानी कुछ दिनों में यूजर्स नोकिया के इन स्मार्टफोन्स को भारत में भी खरीद पाएंगे। बता दें कि अब नोकिया के राइट्स फिनलैंड की कंपनी HMD ग्लोबल के पास हैं। 
 
कंपनी ने सबसे पहले नोकिया 6 को चीन में लॉन्च किया था। अब तक कंपनी इसकी दो फ्लैश सेल कर चुकी है। इस सेल में शामिल होने के लिए 1 करोड़ से ज्यादा यूजर्स ने रजिस्ट्रेशन कराया था। वहीं, सेल शुरू हुई तब सिर्फ 23 सेकंड में भी कंपनी ने 1 मिलियन हैंडसेट बेच दिए।
 
ये पहला मौका है जब नोकिया ने एंड्रॉइड स्मार्टफोन लॉन्च किए हैं| इससे पहले नोकिया के राइट्स माइक्रोसॉफ्ट के पास थे, जिसने नोकिया के विंडोज हैंडसेट सेल किए थे। नोकिया 3 की कीमत EUR 139 (लगभग 9782 रुपए) होगी। नोकिया 5 की कीमत EUR 189 (लगभग 13000 रुपए) होगी।
 
नोकिया 6 के फीचर्स :
1.2 GHz Snapdragon 430 Octa-Core Processor
4GB LPDDR3 RAM With 64GB ROM
5.5 Inch FHD IPS Display
Dual Speaker
Dual SIM
16MP Rear Camera With Dual Tone LED Flash
8MP Front Camera
4G VoLTE/WiFi
Dolby Digital
3000mAh Battery
नोकिया 6 की कीमत EUR 229 (लगभग 16,000 रुपए) होगी।
नोकिया 6 आर्ट की कीमत EUR 299 (लगभग 21,000 रुपए) होगी।
 


न्यूज़पेपर में दिया गया जॉब कोड दिए गए    Textbox में दर्ज करे और जॉब सर्च करे



Quick Links