Visitors online: 003

हिजाब पहनने वाली व्हाइट हाउस की कर्मचारी ने ट्रम्प प्रशासन के 8वें दिन छोड़ी नौकरी

Home » Headlines

अमेरिका में व्हाइट हाउस की एक भूतपूर्व हिजाब पहनने वाली मुस्लिम कर्मचारी ने कहा है कि अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के विवादित यात्रा प्रतिबंध की घोषणा के बाद उसने नये प्रशासन के महज आठ दिन के अंदर नौकरी छोड़ दी। व्हाइट हाउस में वर्ष 2011 में काम करना शुरू करने वाली बांग्लादेशी मूल की रूमाना अहमद वर्तमान में राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद (एनएससी) में कार्यरत थीं।
 
द अटलांटिक में प्रकाशित अपने लेख में उन्होंने लिखा, मेरा काम अपने देश के लिये सर्वश्रेष्ठ को बढ़ावा देना और उसकी रक्षा करना था। मैं हिजाब धारण करने वाली मुस्लिम महिला हूं | वेस्ट विंग में मैं एकमात्र हिजाबी महिला थी और ओबामा प्रशासन ने हमेशा मुझे यह महसूस करवाया कि मेरा उनके बीच स्वागत है और मैं उनमें शामिल हूं। रूमाना ने कहा कि अधिकतर साथी अमेरिकी-मुस्लिमों की तरह उन्होंने भी वर्ष 2016 में अपना अधिकतर समय डर में बिताया, क्योंकि ट्रम्प हमारे समुदाय को अपमानित करते।
 
उन्होंने कहा, इसके बावजूद या इसकी वजह से मैंने सोचा कि नये राष्ट्रपति तथा उनके सहयोगियों को इस्लाम एवं अमेरिका के मुस्लिम नागरिकों के प्रति सूक्ष्म नजरिया देने के लिये मुझे ट्रम्प प्रशासन में भी बतौर एनएससी कर्मचारी बने रहना चाहिए।Т उन्होंने कहा, मैं सिर्फ आठ दिन ही वहां काम कर पायी। ट्रम्प ने जब सात मुस्लिम-बहुल देशों से यात्रियों और सभी सीरियाई शरणार्थियों पर प्रतिबंध जारी किया, तब मुझे एहसास हुआ कि मैं यहां अब और नहीं रह सकती और ऐसे प्रशासन के साथ काम नहीं कर सकती जो मुझे या मेरे जैसे लोगों को अपना साथी नागरिक नहीं बल्कि एक खतरा समझता है।
 
रूमाना ने बताया कि व्हाइट हाउस में नौकरी छोड़ने से पहले की शाम उन्होंने ट्रम्प के वरिष्ठ राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद संचार सलाहकार माइकल एंटन को अपने फैसले से अवगत करा दिया था।
 


рдиреНрдпреВрдЬрд╝рдкреЗрдкрд░ рдореЗрдВ рджрд┐рдпрд╛ рдЧрдпрд╛ рдЬреЙрдм рдХреЛрдб рджрд┐рдП рдЧрдП    Textbox рдореЗрдВ рджрд░реНрдЬ рдХрд░реЗ рдФрд░ рдЬреЙрдм рд╕рд░реНрдЪ рдХрд░реЗ



Quick Links