|
|
मेगास्टार अमिताभ बच्चन अपनी फिल्म पिंक पर राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी से मिली उत्साहजनक प्रतिक्रिया से काफी खुश हैं। अमिताभ बच्चन, तापसी पन्नू, एंड्रिया तरियांग समेत इस फिल्म के कलाकारों, निर्देशक अनिरूद्ध राय चौधरी और निर्माता सुजित सरकार को यहां राष्ट्रपति भवन में उसकी विशेष स्क्रीनिंग के लिए बुलाया गया था।
वैसे तो बच्चन ने पहले ही सोशल मीडिया पर राष्ट्रपति से निमंत्रण मिलने की सूचना दे दी थी लेकिन उन्होंने शाम के कुछ गौरवशाली क्षण भी साझा किए। इस कार्यक्रम और अभिनंदन समारोह के बाद इन सभी लोगों को राष्ट्रपति के साथ विशेष भोजन पर भी निमंत्रित किया गया।
बिग बी ने लिखा, भारत के राष्ट्रपति के साथ एक गौरवशाली शाम, उन्होंने पिंक देखी और फिर उन्होंने हमें भोजन के लिए निमंत्रित किया। बाद में राष्ट्रपति के आाधिकारिक फेसबुक पेज के कवर फोटो को मुखर्जी और पिंक के कलाकारों के साथ अद्यतन किया गया। उत्साहित तापसी ने भी इंस्टाग्राम पर यह खबर साझा की।
|