Visitors online: 005

काम अच्छा नहीं तो हटाएं जाएं सांसद-विधायक, वरुण गांधी संसद में लाएंगे राइट टू रिकॉल बिल

Home » Headlines

बीजेपी सांसद वरुण गांधी संसद में एक एेसा बिल पेश करने जा रहे हैं जो अगर पास हो जाता है कि वोटर्स अपने सांसद या विधायकों के काम से नाखुश होने पर उन्हें वापस बुला सकेगी। वरुण ने कहा- अगर जनता को अपने सांसद और विधायक चुनने का हक है तो उन्हें वापस बुलाने का अधिकार भी मिलना चाहिए।
 
वरुण का ये बिल प्राइवेट मेंबर की हैसियत से लोकसभा में पेश किया जाएगा। बिल के मुताबिक, अगर किसी लोकसभा या विधानसभा क्षेत्र के 75 फीसदी वोटर्स अपने सांसद या विधायक के काम से नाखुश हैं तो उन्हें 2 साल के भीतर वापस बुलाया जा सकता है। वरुण ने न्यूज एजेंसी से कहा- इसमें कुछ गलत नहीं हैं। लॉजिक और जस्टिस के मुताबिक, अगर लोगों को अपना विधायक और सांसद चुनने का हक है तो उन्हें यह अधिकार भी मिलना ही चाहिए कि वो अगर अपने रिप्रेजेंटेटिव के काम से नाखुश हैं तो उसे वापस बुला सकें।
 
बीजेपी सांसद ने कहा कि दुनिया के कई देशों में पहले ही वोटर्स को राइट टू रिकॉल का हक दिया जा चुका है। बिल में कहा गया है कि राइट टू रिकॉल का प्रोसेस उस संसदीय क्षेत्र के एक चौथाई वोटर्स अगर रिप्रेजेंटेटिव के खिलाफ स्पीकर के सामने अर्जी लगाते हैं तो ये प्रोसेस शुरू की जा सकती है। स्पीकर बिल की ऑथेंटेसिटी चेक करेंगे और सही पाए जाने पर इसे इलेक्शन कमीशन के पास वेरिफिकेश के लिए भेजेंगे। कमीशन सिग्नेचर वेरिफाई करेगा और इसके बाद उस क्षेत्र में 10 जगह वोटिंग कराई जाएगी।
 


न्यूज़पेपर में दिया गया जॉब कोड दिए गए    Textbox में दर्ज करे और जॉब सर्च करे



Quick Links