|
|
प्रसिद्ध भारतीय हास्य लेखक और नाटककार तारक मेहता का निधन हो गया है। वह 87 साल के थे। वह पिछले काफी वक्त से बीमार चल रहे थे। सब टीवी चैनल पर प्रसारित होनेवाला हास्य धारावाहिक तारक मेहता का उल्टा चश्मा पद्मश्री के कॉलम पर आधारित है। तारक मेहता को पद्म श्री सम्मान से भी नवाजा जा चुका है। टीवी सीरियल "तारक मेहता का उल्टा चश्मा" उनके कॉलम "दुनिया ने उंधा चश्मा" पर ही आधारित है। तारक मेहता के निधन की खबर से उनके चाहने वालों को बड़ा धक्का लगा है। उनका निधन अहमदाबाद में हुआ।
2008 में असित कुमार मोदी ने उनके लेख "दुनिया ने उंधा चश्मा" की कहानी पर तारक मेहता का उल्टा चश्मा बनाया जो सब टीवी पर प्रसारित होता है। इस कहानी में एक तारक मेहता का भी किरदार लेखक और कॉमेडियन शैलेश लोधा निभा रहे हैं। हास्य टेलिविजन धारावाहिक तारक मेहता का उल्टा चश्मा लोकप्रिय सीरियलों में शुमार होता है। इस सीरियल ने पिछले ही साल अपने 2 हजार एपिसोड पूरे कर लिए हैं। ये देश का सबसे लंबा चलने वाला कॉमेडी शो भी बन चुका है।
गुजराती हास्य लेखन के सितारे तारक मेहता जन्म 26 दिसंबर 1929 को अहमदाबाद में हुआ था | उन्होंने 1945 मे मैट्रिक पास किया और मुंबई के भवन्स कॉलेज से 1958 मे एमए की डिग्री हासिल की | तारक मेहता 1958 में गुजराती नाट्य मंडल से जुड़े| 1959-60 में वो दैनिक प्रजातंत्र में डिप्टी एडिटर बने | हालांकि उन्होंने लंबे समय तक अखबार में काम नहीं किया और कुछ समय बाद सूचना और प्रसारण विभाग से जुड़ गए| 1960 से 1986 तक वो भारत सरकार के सूचना और प्रसारण विभाग में कंटेट राइटर रहे, बाद में वहीं अधिकारी बने|
तारक मेहता के निधन पर सोशल मीडिया पर तमाम हस्तियों ने शोक जताया है | जिनमे अमित शाह, अरविन्द केजरीवाल, परेश रावल और नरेंद्र मोदी शामिल है |
|