Visitors online: 004

आलिया भट्ट को मर्डर की धमकी, जबर्दस्ती वसूली के लिए महेश भट्ट को आया कॉल

Home » Headlines

महेश भट्ट और उनके परिवार को फिरौती के लिए धमकी मिली है। भट्ट को कॉल करने वालों ने उनकी वाइफ सोनी राजदान और बेटी आलिया भट्ट को जान से मारने की धमकी दी। ऐसा कहा जा रहा है कि कॉल करने वाले ने 50 लाख रुपए की मांग की है। इस मामले में भट्ट परिवार ने जुहू पुलिस में शिकायत दर्ज की है। पुलिस ने इस मामले में एक शख्स को अरेस्ट किया है। 
 
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, कॉल करने वाले की पहचान हो गई है। यह कॉल यूपी से आया था। महेश भट्ट को ये कॉल वॉट्सऐप से आए थे। ऐसा कहा जा रहा है कि पहले महेश ने इन्हें गंभीरता से नहीं लिया। लेकिन बाद में उन्हें टेक्स्ट और वॉट्सऐप मैसेज भी मिले, जिनमें उन्हें धमकियों को हलके में न लेने के लिए कहा गया। बाद में फिर इसकी रिपोर्ट पुलिस को की गई।
 
पुलिस ने मामला दर्ज करने के बाद भट्ट परिवार के बयान भी दर्ज कर लिए हैं। इस मामले की जांच एंटी एक्सटॉर्शन सेल कर रही है। कॉल करने वाले ने उन्हें लखनऊ के किसी बैंक के ब्रांच में पैसे जमा करने को कहा है।
 
 


न्यूज़पेपर में दिया गया जॉब कोड दिए गए    Textbox में दर्ज करे और जॉब सर्च करे



Quick Links