Visitors online: 004

अमिताभ बच्चन ने सोशल मीडिया पर किया अपनी जायदाद का बंटवारा

Home » Headlines

बॉलीवुड के शहंशाह अमिताभ बच्चन ने अपनी जायदाद का बंटवारा सोशल मीडिया के माध्यम से कर दिया है। बिग बी ने अपनी जायदाद का बंटवारा टि्वटर पर एक ट्वीट के जरिए किया है। दरअसल, अमिताभ बच्चन ने लैंगिक समानता की वकालत करते हुए कहा है कि उनके पुत्र अभिषेक और पुत्री श्वेता को उनकी संपत्ति में बराबर का हिस्सा मिलेगा।
 
अभिनेता ने टि्वटर पर एक तस्वीर पोस्ट की जिसमें वह एक पोस्टर पकड़े हुए है जिसमें लिखा है, ССहम समान है और लैंगिक समानता" तस्वीर सब कुछ कहती है।ТТ उन्होंने कहा, ССजब मैं नहीं रहूं तो मेरी संपत्ति मेरी पुत्री और पुत्र में बराबर बांटी जाएगी। लैंगिक समानता.. हम समान हैं।ТТ 
 
सोशल मीडिया पर प्लेकार्ड के जरिए अपनी बात कहने और विरोध जताने का ट्रेंड चल पड़ा है| इस ट्रेंड में लगातार कई लोग शामिल भी हो रहे हैं और अब इस लाइन में अमिताभ बच्चन भी शामिल हो चुके हैं| बिग बी ने प्लेकार्ड के साथ तस्वीर शेयर करते हुए संदेश लिखा है. इसमें लिखा है, "मेरी मौत के बाद मेरी सम्पति, मेरे बेटे और बेटी में बराबर हिस्से में बांटी जाए| उन्होंने ये संदेश #WeAreEqual और #genderequality के हैशटैग के साथ शेयर की|
 
बता दें कि बिग बी अपनी फिल्म पिंक से खासे प्रभावित हैं और अब खुद लैंगिक समानता को बढ़ावा देने में जुट गए हैं। अमिताभ बच्चन की फिल्म पिंक साल 2016 में आई थी। इस फिल्म में उनके साथ तापसी पन्नू भी थीं। पिंक में वह एक वकील के रोल में नजर आए थे। जो लड़कियों पर लगे झूठे आरोप के खिलाफ कोर्ट में लड़ाई लड़ता है। 
 
बता दे बिग बी ने पिछले साल अपनी नातिन नव्या नवेली और पोती आराध्या को ओपन लेटर लिखा था। इसमें उन्हें सलाह दी थी कि उन्हें दूसरों के हिसाब से नहीं, बल्कि अपने हिसाब से जिंदगी जीना चाहिए। बिग बी के इस कदम पर विवाद हो गया था। इसे फिल्म पिंक का प्रमोशन बताया गया था।
 


рдиреНрдпреВрдЬрд╝рдкреЗрдкрд░ рдореЗрдВ рджрд┐рдпрд╛ рдЧрдпрд╛ рдЬреЙрдм рдХреЛрдб рджрд┐рдП рдЧрдП    Textbox рдореЗрдВ рджрд░реНрдЬ рдХрд░реЗ рдФрд░ рдЬреЙрдм рд╕рд░реНрдЪ рдХрд░реЗ



Quick Links