|
|
जिले के नदापुरम के नजदीक राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के कार्यालय पर कुछ अज्ञात लोगों ने बम फेंक दिया जिसमें चार संघ कार्यकर्ता घायल हो गए। पुलिस ने बताया कि कलाची में रात को करीब साढ़े आठ बजे यह घटना घटी। घायलों की पहचान बाबू, विनेश, सुधीर और सुनील के रूप में हुई है।
पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि बाबू और विनेश गंभीर रूप से घायल हो गए जिन्हें कोझिकोड़ मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया जबकि दो अन्य को यहां के एक निजी अस्पताल में ले जाया गया। उन्होंने बताया कि इस हमले के पीछे के कारणों का पता लगाने के लिए जांच की जा रही है।
बता दें कि उज्जैन के कुंदन चंद्रावत ने केरल में स्वयं सेवकों की कथित तौर पर माकपा कार्यकर्ताओं द्वारा की गई हत्या का बदला लेने पर इनाम देने की घोषणा की थी| उन्होंने केरल के मुख्यमंत्री पिनराई विजयन का सिर काट कर लाने पर एक करोड़ रुपए के इनाम की घोषणा की थी | उन्होंने कहा था कि 300 बेकसूर लोग मार दिए गए लेकिन केरल के मुख्यमंत्री ने इसके प्रति आंखें मूंद लीं| चंद्रावत की इस टिप्पणी से राजनीति में भूचाल आ गया था| हालांकि, आरएसएस ने चंद्रावत की टिप्पणी से अपनी दूरी बना ली|
|