Visitors online: 003

JNU ने कश्मीर के लिए आजादी की मांग वाले पोस्टरों को हटाने का दिया आदेश

Home » Headlines

JNU प्रशासन ने कश्मीर और फलस्तीन के लिए आजादी की मांग को लेकर अपने कैंपस में लगाए गए विवादास्पद पोस्टरों को हटाने का आदेश दिया। दीवारों पर "कश्मीर के लिए आजादी-मुक्त फलस्तीन - आत्मनिर्णय का अधिकार जिंदाबाद - डीएसयू" लिखा हुआ पोस्टर वामपंथी रूझान वाले डेमोक्रेटिक स्टूडेंट्स यूनियन (डीएसयू) द्वारा लगाया गया है ।
 
डीएसयू के पूर्व सदस्यों उमर खालिद, अनिर्बान भट्टाचार्य और अन्य ने संसद हमले के दोषी अफजल गुरू को फांसी दिए जाने के खिलाफ पिछले साल विवादास्पद कार्यक्रम का आयोजन किया था जिसमें कथित तौर पर राष्ट्रविरोधी नारेबाजी हुयी थी। कुछ छात्रों ने स्कूल ऑफ सोशल साइंसेज (एसएसएस) के नये खंड की दीवार पर इन पोस्टरों को देखा और प्रशासन को इस बारे में अवगत कराया। जेएनयू प्रशासन ने विश्वविद्यालय सुरक्षा टीम से शाम में पोस्टरों को हटाने को कहा ।
 
विश्वविद्यालय के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा, विश्वविद्यालय का कीमती वक्त और उर्जा ऐसे बेकार के विवादों में बर्बाद होता है । दुर्भाग्य से लोगों का एक छोटा समूह अब भी हंगामे का माहौल बनाना चाह रहा है और शैक्षणिक माहौल को खराब करने की कोशिश कर रहा है। उन्होंने कहा कि प्रशासन ने कर्मचारियों से पोस्टर हटाने को कहा है।
 


न्यूज़पेपर में दिया गया जॉब कोड दिए गए    Textbox में दर्ज करे और जॉब सर्च करे



Quick Links