Visitors online: 003

राहुल को गंगा में कूद जाना चाहिए, नहीं तो मैं कूद जाऊंगी - उमा भारती

Home » Headlines

गंगा की सफाई को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की आलोचना करने वाले राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए केंद्रीय मंत्री उमा भारती ने शुक्रवार को कहा कि कांग्रेसी नेता को ऐसी ओछी टिप्पणियां शोभा नहीं देती उन्हें। केंद्रीय जल संसाधन मंत्री उमा भारती ने दावा किया कि गंगा की सफाई का काम जारी है| उन्होंने चुनौती देते हुए कहा कि परियोजना के पहले चरण के सकारात्मक नतीजे वर्ष 2018 तक नजर नहीं आए तो "मैं नदी में कूद जाऊंगी अन्यथा वह कूद जाएं"। उमा भारती ने कहा कि वैसे तो चुनाव नतीजों के बाद राहुल थाइलैंड निकल जाएंगे लेकिन मैं कहूंगी कि वो थाइलैंड ना जाकर मेरे साथ गंगा पर चलें।
 
खुद को गंगा का गुजराती बेटा बताने वाले नरेंद्र मोदी पर हमलावर होने के लिए भी साध्वी ने राहुल पर निशाना साधा और कहा कि उन्हें पता होना चाहिए कि उनकी मां इतावली होने के बावजूद नदी का सम्मान करती हैं। उन्होंने कहा, "वह (राहुल) कहते हैं कि प्रधानमंत्री गुजरात से हैं और गंगा को अपनी मां कहते हैं। काफी छोटे दिमाग के आदमी हैं राहुल। उन्हें पता नहीं है कि पूरी दुनिया गंगा को अपनी मां मानती है।" राहुल ने गरुवार को कहा था कि राहुल ने कहा था कि मोदी गंगा से केवल वादे ही नहीं कर रहे बल्कि सौदे भी कर रहे हैं| राहुल यहाँ तक नही रुके उन्होंने यह भी कहा की "मोदी ने गंगा मां से कहा कि पहले वह उन्हें प्रधानमंत्री बनवाए। उसके बाद ही वह सफाई का काम करेंगे।" 
 
उमा मोदी सरकार के महत्वाकांक्षी कार्यक्रम नमामी गंगे की प्रमुख हैं। उमा ने कहा कि जुलाई, 2016 में शुरू किया गया स्वच्छ गंगा मिशन अगले वर्ष पूरा होना चाहिए। उमा ने वाराणसी से फोन पर कहा, ऑक्टम्बर 2018 में पहले चरण के नतीजे नजर आएंगे। वो मेरे साथ बनारस चले और मैं उन्हें दिखाऊंगी की काम पूरा हो गया है। अगर काम पूरा मिले तो उन्हें गंगा में कूद जाना चाहिए और काम पूरा नहीं होता है तो मैं कूद जाऊंगी। लेकिन उन्हें गंगा के बारे में हल्की बातें नहीं कहनी चाहिए।
 
 
JENEWS.in से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक पर लाइक कर ज्वॉइन करें, और ट्विटर पर फॉलो करे... 


न्यूज़पेपर में दिया गया जॉब कोड दिए गए    Textbox में दर्ज करे और जॉब सर्च करे



Quick Links