Visitors online: 004

केरल के सीएम का सिर कलम करने पर एक करोड़ रुपये ईनाम की घोषणा करने वाले चंद्रावत को RSS ने किया बर्खास्त

Home » Headlines

RSS ने शुक्रवार को अपने पदाधिकारी कुंदन चंद्रावत को बर्ख्रास्त कर दिया जिसने केरल के मुख्यमंत्री पिनराई विजयन का सिर कलम करने पर एक करोड़ रुपये के इनाम की घोषणा की थी। RSS के मध्य प्रदेश राज्य प्रमुख प्रकाश शास्त्री ने उन्हें संघ के सभी पदों से हटाने के लिए आदेश जारी किया है । इससे एक दिन पहले चंद्रावत ने उज्जैन में यह बयान दिया था की "मेरे पास इतनी संपत्ति है कि मैं उसे बेचकर इनाम दे सकता हूं। मेरा मकान ही एक करोड़ रुपये का है और जो यह काम करेगा, उसे मकान बेचकर इनाम दूंगा। मैं इनाम की घोषणा इसलिए कर रहा हूं, क्योंकि ऐसे गद्दारों को देश में रहने का अधिकार नहीं है।"
 
शास्त्री ने चंद्रावत को हटाने की घोषणा करते हुए एक पत्र में कहा, "चंद्रावत के विवादास्पद बयान ने संघ के बारे में गलत धारणा पैदा की है। उन्हें सभी पदों से हटा दिया गया है।" संघ के सह प्रचार प्रमुख जे नंद कुमार ने कहा, कुंदन चंद्रावत ने उज्जैन में एक बैठक में विवादास्पद बयान दिया। इसलिए उन्हें RSS की सभी जिम्मेदारियों से हटा दिया गया है। चंद्रावत उज्जैन में आरएसएस के सह प्रचार प्रमुख हैं। चंद्रावत ने केरल में माकपा के कार्यकर्ताओं द्वारा कथित तौर पर संघ के कार्यकर्ताओं की हत्या किए जाने का बदला लेने के लिए इनाम की घोषणा की थी।
 
वायरल हुए एक वीडियो में कथित तौर पर चंद्रावत यह कहते हुए दिखाई पड़ रहे हैं कि केरल में आरएसएस कार्यकर्ताओं की हत्या के पीछे मुख्यमंत्री पिनराई विजयन का हाथ है और वह विजयन का सिर काटकर उनके पास लाने वाले को एक करोड़ रुपया ईनाम देंगे। उन्होंने यह भी दावा किया था कि आरएसएस से जुड़े 300 निर्दोष लोगों की हत्या की गई लेकिन केरल के मुख्यमंत्री ने आंखें मूंद लीं।
 
उनके बयान को लेकर हंगामा खड़ा हो गया। माकपा, कांग्रेस और यहां तक कि RSS ने भी कल उनके बयान की निंदा की थी। चंद्रावत ने गुरुवार देर रात अपना बयान वापस ले लिया और खेद प्रकट किया था।
 
JENEWS.in से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक पर लाइक कर ज्वॉइन करें, और ट्विटर पर फॉलो करे... 
 


न्यूज़पेपर में दिया गया जॉब कोड दिए गए    Textbox में दर्ज करे और जॉब सर्च करे



Quick Links