|
|
UP विधानसभा चुनावों के लिए आखिरी चरण के प्रचार जारी है। इसके लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज अपने संसदीय क्षेत्र वाराणसी में रोड शो कर रहे हैं। प्रधानमंत्री के रोड शो को देखते हुए सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। अंतिम चरण में 8 मार्च को 7 जिलों की 40 सीटों पर मतदान होगा।
ये है मोदी के प्रोग्राम का पूरा शेड्यूल...
- पीएम मोदी काशी विश्वनाथ मंदिर और काल भैरब मंदिर में पूजा करेंगे।
- रोड शो में हर हर मोदी, घर घर मोदी के नारे लगे।
- बीएचयू गेट से पीएम मोदी का रोड शो शुरू, बीएचयू से काशी विश्वनाथ मंदिर जा रहे हैं, समर्थकों का हुजूम और भारी संख्या में लोग पहुंचे।
- पंडित मदन मोहन मालवीय की प्रतिमा पर माल्यार्पण करने के बाद पीएम ने रोड शो शु्रू किया।
- वाराणसी में पीएम मोदी पंडित मदन मोहन मालवीय की प्रतिमा पर माल्यार्पण करेंगे।
- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बीएचयू पहुंचे
- पीएम मोदी आज जौनपुर और वाराणसी में जनसभा को भी संबोधित करेंगे।
- पीएम बीएसयू गेट से रोड शो शुरू करेंगे
- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बाबतपुर एयरपोर्ट पहुंचे।
- काशी विश्वनाथ मंदिर में पूजा अर्चना के बाद मोदी यहां से करीब एक किलोमीटर दूर स्थित काल भैरव मंदिर भी जाएंगे। इसके बाद मोदी काशी विद्यापीठ विश्वविद्यालय के लिये प्रस्थान करेंगे। उत्तर प्रदेश में जारी विधानसभा चुनावों के दौरान वह पहली बार प्राचीन मंदिर के इस शहर में जनसभा को संबोधित करेंगे।
- सातवें चरण में जिन सात जिलों में वोटिंग होनी है उनमें गाजीपुर, वाराणसी, चंदौली, मिर्जापुर, भदोही, सोनभद्र, जौनपुर जैसे जिले शामिल हैं। आपको बता दें कि यूपी विधानसभा चुनाव को लेकर पीएम मोदी अब तक 19 जगहों में रैलियां कर चुके है। सातवें चरण में होने वाली वोटिंग के लिए बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह भी आज गाजीपुर में चुनावी रैली को संबोधित करेंगे।
राजनाथ सिंह, अरुण जेटली, पीयूष गोयल, रविशंकर प्रसाद, स्मृति ईरानी, संतोष गंगवार, कलराज मिश्र, वेंकैया नायडू, जेपी नड्डा, अनुप्रिया पटेल और महेेंद्र पांडे में भी दो दिन वाराणसी और उसके आसपास के इलाकों में एक्टिव रहेंगे अौर प्रचार में पूरा जोर लगाएंगे।
JENEWS.in से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक पर लाइक कर ज्वॉइन करें, और ट्विटर पर फॉलो करे...
|