Visitors online: 004

देश छोड़कर भाग सकते हैं प्रजापति, हवाईअड्डों पर अलर्ट

Home » Headlines

उत्तर प्रदेश के मंत्री गायत्री प्रजापति के देश छोड़कर भागने के अंदेशे के चलते देशभर के हवाईअड्डों को अलर्ट पर रखा गया है। प्रजापति पर बलात्कार का आरोप है। आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि 49 वर्षीय प्रजापति को देश छोड़कर जाने से रोकने के लिए उनके खिलाफ जल्द ही लैटर ऑफ कैंसेलेशन (एलसी) खोला जाएगा। इसके अलावा सभी हवाईअड्डों को भी अलर्ट पर रखा गया है।
 
लैटर ऑफ कैंसेलेशन एक तकनीकी शब्द है। इसका इस्तेमाल किसी भी संदिग्ध के देश छोड़ने के संभावित प्रयास के प्रति आव्रजन अधिकारियों को सचेत करना होता है। जब भी संदिग्ध का पासपोर्ट बाहर जाने के किसी भी स्थान पर आव्रजन मंजूरी के लिए आता है तो कंप्यूटर की स्क्रीन पर चेतावनी जारी होती है कि अधिकारी उस व्यक्ति को आगे नहीं जाने दे।
 
उत्तर प्रदेश की नेपाल से लगने वाली सीमा की सुरक्षा करने वाले सशस्त्र सीमा बल को भी अलर्ट किया गया है। उत्तर प्रदेश पुलिस ने सपा के नेता के खिलाफ कथित सामूहिक बलात्कार और अपने साथियों के साथ मिलकर पीड़िता की बेटी का उत्पीड़न करने के मामले में प्राथमिकी दर्ज की है।
 
JENEWS.in से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक पर लाइक कर ज्वॉइन करें, और ट्विटर पर फॉलो करे... 


न्यूज़पेपर में दिया गया जॉब कोड दिए गए    Textbox में दर्ज करे और जॉब सर्च करे



Quick Links