Visitors online: 002

सबसे पहले ब्रिटेन की महारानी देखेंगीं बाहुबली पार्ट-2

Home » Headlines

इस साल की मोस्ट अवेटेड फिल्म "बाहुबली: द कन्क्लूजन 2" का बेसब्री से इंतजार हो रहा है्। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक इस फिल्म को सबसे पहले भारतीय दर्शक ही नहीं देख पाएंगे। खबर है कि इस फिल्म को सबसे पहले ब्रिटेन की महारानी एलिजाबेथ द्वितीय देखेंगी। प्रभास, तमन्ना भाटिया और राणा डग्गुबती स्टारर फिल्म बाहुबली 2 का सबसे पहला प्रीमियर लंदन में होगा और इसकी खास मेहमान महारानी एलिजाबेथ बनेंगीं।
 
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक  27 अप्रैल को बकिंघम पैलेस में भारतीय और ब्रिटिश सरकार एक सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित करने जा रही है। ये कार्यक्रम भारत की आजादी के 70 साल के जश्न के रूप में मनाया जा रहा है। इस आयोजन के दौरान ही फिल्म "बाहुबली: द कन्क्लूजन 2" का खास प्रीमियर होगा। एक खबर यह भी है कि इस कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी हिस्सा ले सकते हैं। मीडिया रिपोर्ट के हवाले से कहा जा रहा है कि महारानी एलिजाबेथ द्वितीय और पीएम मोदी  "बाहुबली: द कन्क्लूजन 2" के पहले दर्शक बनेंगे।
 
गौरतलब है कि महारानी एलिजाबेथ ने मंगलवार को बकिंघम पैलेस में यूके-इंडिया ईयर ऑफ कल्चर को लॉन्च किया। इस मौके पर भारत के राजनीति, खेल और मनोरंजन जगत की कई बड़ी हस्तियां मौजूद थीं जिनमें अभिनेता कमल हासन, सुरेश गोपी, पूर्व क्रिकेट खिलाड़ी कपिल देव, फैशन डिजाइनर मनीष अरोड़ा, मनीष मल्होत्रा, गायक और एक्टर गुरदास मान, सितार वादक अनुष्का शंकर जैसी शख्सियत शामिल हुईं। खबरों की माने तो इसी सांस्कृतिक कार्यक्रम की अगली कड़ी में महारानी एलिजाबेथ के लिए "बाहुबली: द कन्क्लूजन 2"  फिल्म का प्रीमियर रखा जाएगा।
 
"बाहुबली: द कन्क्लूजन 2" के विजुअल इफेक्ट और भी बेहतर और ग्रैंड है। यह फिल्म बाहुबली: द बिगिनिंग का दूसरा पार्ट है। इसका दूसरा पार्ट 28 अप्रैल को रिलीज होगा।
 
JENEWS.in से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक पर लाइक कर ज्वॉइन करें, और ट्विटर पर फॉलो करे... 


न्यूज़पेपर में दिया गया जॉब कोड दिए गए    Textbox में दर्ज करे और जॉब सर्च करे



Quick Links