|
|
चीन ने भारत को वॉर्निंग दी है कि अगर दलाई लामा अरुणाचल प्रदेश गए तो इसके गंभीर नतीजे भुगतने होंगे। इसका असर बाइलेट्रल रिलेशन पर पड़ सकता है। चीन ने साफतौर पर कहा कि दलाई लामा एक स्प्रिचुअल लीडर नहीं बल्कि अलगाववादी नेता है।
दलाई लामा के अरुणाचल जाने को लेकर चीनी स्टेट मीडिया ग्लोबल टाइम्स में तीखा कमेंट किया गया है। चीन की सरकार पहले भी कह चुकी है कि दलाई, भेड़ की खाल में भेड़िया हैं। चीन का दलाई पर ये भी आरोप है कि उन्होंने तिब्बत ऑटोनॉमस रीजन (TAR) और उसके पड़ोसी प्रॉविंस के लोगों को भड़काया।
गेंग शुआंग ने कहा, ये चीन-भारत के रिलेशन पर असर डालेगा। चीन, दलाई लामा के विवादित इलाके में दौरे का विरोध करता है| भारत की पूर्वी सीमा के विवाद पर चीन की स्थिति एकदम साफ है। दलाई लंबे वक्त से एंटी-चाइना एक्टिविटीज में लगे रहे हैं। बॉर्डर विवाद को लेकर भी उनके पास सही जवाब नहीं रहा है| ग्लोबल टाइम्स ने ये भी लिखा, भारतीय अफसर इस बात को महसूस नहीं करते या जानबूझकर इग्नोर कर देते हैं कि दलाई लामा के अरुणाचल दौरे के क्या नतीजे होंगे।
JENEWS.in से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक पर लाइक कर ज्वॉइन करें, और ट्विटर पर फॉलो करे...
|