Visitors online: 002

पेटीएम प्रमुख विजय शेखर शर्मा ने ट्विटर पर कराया एयरटेल और जियो के बीच वार!

Home » Headlines

दूरसंचार कंपनियों की आपसी प्रतिस्पर्धा आज मोबाइल वालेट कंपनी पेटीएम के प्रमुख विजय शेखर शर्मा के साथ सोशल मीडिया वेबसाइट ट्विटर पर सार्वजनिक हुई। शर्मा ने अपने सेवा प्रदाता एयरटेल से अधिक डेटा मांगा तो जियो ने मोलभाव में अधिक बेहतर प्लान की पेशकश की।
 
दरअसल शर्मा ने ट्विटर पर बताया कि उन्होंने एयरटेल के कस्टमर केयर पर फोन किया और 2,999 रुपये के प्लान में मौजूदा 15GB मासिक इस्तेमाल सीमा के बजाय 60GB मासिक इस्तेमाल का विकल्प पाया।
 
रिलायंस जियो तुरंत इस पर प्रतिक्रिया दी और शर्मा से कहा, अब और कोई नहीं, जियो करो। हमें फोन किए बिना ही 499 रुपये में 56GB डेटा मिल रहा है तो 2999 क्यों खर्च कर रहे हैं। शर्मा ने जियो की पेशकश पर खुशी जताई और इसे स्वीकार करने की घोषणा की।
 
इस बीच भारती एयरटेल के सीईओ गोपाल विट्टल ने पोस्टपेड ग्राहकों को एक ईमेल में कहा है कि वे 13 मार्च से माय एयरटेल App के जरिए कुछ नि:शुल्क डेटा का इस्तेमाल कर सकेंगे।
 
JENEWS.in से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक पर लाइक कर ज्वॉइन करें, और ट्विटर पर फॉलो करे... 
 


न्यूज़पेपर में दिया गया जॉब कोड दिए गए    Textbox में दर्ज करे और जॉब सर्च करे



Quick Links