Visitors online: 003

मंदना करीमी की शादी में पहुंचे शाहिद कपूर, मीरा राजपूत, एकता कपूर और आफताब शिवदसानी

Home » Headlines

ईरानी मॉडल और बिग बॉस फेम मंदाना करीमी ने अपने बॉयफ्रेंड गौरव गुप्ता के साथ शादी कर ली है | उनकी इस शादी में एक्‍टर शाहिद कपूर अपनी पत्‍नी मीरा राजपूत के साथ, एक्‍टर जायेद खान, तुषार कपूर, एकता कपूर जैसे कई सितारे पहुंचे | मंदाना की दोस्‍त और बिग बॉस का हिस्‍सा रह चुकी गौहर खान और सीजन 10 की बानी जे भी मंदाना के लिए इस खुशी के मौके में शामिल हुईं |
 
बता दें कि मंदाना और गौरव पहले ही कोर्ट मैरिज कर चुके थे लेकिन हाल ही में दोनों ने हिंदू मान्याताओं के अनुसार शादी की |
 
मॉडल मंदाना करीमी बिग बॉस 9 की कंटेस्टेंट रह चुकी हैं और इस शो में मन्दना आखिरी तीन में जगह बनाने में सफल रही थीं | इसके अलावा वह "क्या कुल है हम ३" और "रॉय" जैसी बॉलीवुड फिल्‍मों में भी नजर आ चुकी हैं | मंदाना की शादी में बॉलीवुड के कई सितारे शामिल हुए |
 


न्यूज़पेपर में दिया गया जॉब कोड दिए गए    Textbox में दर्ज करे और जॉब सर्च करे



Quick Links