|
|
बलात्कार के आरोपी उत्तर प्रदेश के फरार कैबिनेट मंत्री गायत्री प्रजापति पर शिकंजा कसता जा रहा है। सूत्रों के मुताबिक मंत्री की गिरफ्तारी कभी भी हो सकती है | यह भी माना जा रहा है कि जल्द ही गायत्री प्रजापति पुलिस के सामने सरेंडर कर सकते हैं |
यूपी के परिवहन मंत्री गायत्री प्रजापति के दो और साथियों को पुलिस ने मंगलवार सुबह गिरफ्तार कर लिया है | इसके साथ ही इस मामले में गिरफ्तार आरोपियों की संख्या तीन हो गई है | इससे पहले सोमवार को सुप्रीम कोर्ट की तरफ से भी गायत्री प्रजापति को कोई राहत नहीं मिली | गायत्री प्रजापति ने सुप्रीम कोर्ट में अपने खिलाफ दायर की गई एफआईआर रिपोर्ट को रद्द करने की गुहार सुप्रीम कोर्ट में लगाई थी |
प्रजापति का पासपोर्ट जब्त करने की कार्रवाई पहले ही कर दी गयी है और उनके खिलाफ लुक आउट नोटिस जारी किया गया है। प्रजापति के पासपोर्ट को रद्द करने के लिए उत्तर प्रदेश पुलिस विदेश मंत्रालय से संपर्क किया है | प्रजापति और छह अन्य के खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी किया गया था। इन सभी पर एक महिला से गैंगरेप और उसकी नाबालिग बेटी के साथ बलात्कार के प्रयास का मामला दर्ज है |
प्रजापति एवं उसके साथियों की तलाश में लखनऊ, कानपुर एवं अमेठी सहित विभिन्न जगहों पर छापेमारी की जा रही है। उच्चतम न्यायालय के निर्देश पर मामला दर्ज होने के बाद से ही प्रजापति फरार हैं | प्रजापति के देश छोड़कर बाहर जाने की आशंका के मद्देनजर देश के हवाई अड्डों को पहले ही एलर्ट कर दिया गया था |
JENEWS.in से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक पर लाइक कर ज्वॉइन करें, और ट्विटर पर फॉलो करे...
|