Visitors online: 003

मानहानि केस: केजरीवाल के वकील राम जेठमलानी ने कोर्ट में पूछे अरुण जेटली से सवाल

Home » Headlines

अरविंद केजरीवाल के खिलाफ मानहानि केस की सुनवाई के लिए अरुण जेटली सोमवार को दिल्ली हाईकोर्ट में पेश हुए। यहां उनसे केजरीवाल के वकील राम जेठमलानी ने सवाल किए। जेठमलानी केजरीवाल और आप नेताओं की पैरवी कर रहे हैं। बता दें कि अरुण जेटली ने केजरीवाल पर DDCA मामले में लगाए आरोपों पर 10 करोड़ की मानहानि का दावा किया है। दूसरी ओर, सांसद सुभाष चंद्रा की तरफ से दायर एक दूसरे मानहानि केस में कोर्ट ने केजरीवाल को समन भेजा। 
 
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, जेठमलानी ने जेटली से पूछा, बताएं कैसे आपकी इमेज खराब हुई? जिसकी भरपाई नहीं हो सकती और इसे आंका भी नहीं जा सकता। जेटली ने कहा, लगातार 5 दिनों तक मेरे ऊपर सवाल उठाए गए। मेरी इमेज को खराब करने की कोशिश की गई। फिर जेठमलानी ने कहा, केंद्रीय मंत्री को किसी तरह का आर्थिक नुकसान नहीं हुआ, इसीलिए वह कह रहे हैं कि इसे मापा नहीं जा सकता | जेटली ने कहा, मेरे ओहदे, बैकग्राउंड और इमेज को देखें तो सम्मान को बहुत नुकसान पहुंचा है। इसे आंका नहीं जा सकता। किसी बदनाम शख्स को दिमागी तनाव होता है।यही मेरे साथ भी हुआ।
 
जेठमलानी ने पूछा, मुकदमा दायर करने में आपको एक हफ्ते का वक्त क्यों लगा? इस पर जेटली ने कहा कि वो कई दिनों तक केजरीवाल के आरोपों को खारिज करते रहे। पिछले साल 22 नवंबर को सुप्रीम कोर्ट ने केजरीवाल की पिटीशन खारिज कर दी थी। जिसमें उन्होंने लोअर कोर्ट में मानहानि केस की सुनवाई पर रोक की मांग की थी।
 
पिछले साल आप नेताओं ने जेटली पर दिल्ली और जिला क्रिकेट संघ (DDCA) में कथित घोटाले का आरोप लगाया था। जेटली 13 साल तक डीडीसीए के प्रेसिडेंट रहे थे, 2013 में पद छोड़ दिया था। इस दौरान जेटली ने लगातार इन आरोपों को खारिज किया था। अपना नाम घसीटा जाने पर केजरीवाल और 5 आप नेताओं के खिलाफ पटियाला हाउस कोर्ट में क्रिमिनल और हाईकोर्ट में सिविल मानहानि केस दायर किया।
 
JENEWS.in से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक पर लाइक कर ज्वॉइन करें, और ट्विटर पर फॉलो करे... 


न्यूज़पेपर में दिया गया जॉब कोड दिए गए    Textbox में दर्ज करे और जॉब सर्च करे



Quick Links