|
|
पाकिस्तान से महज कुछ ही दूरी पर स्थित भारत-पाक अटारी सीमा पर रविवार को 360 फुट ऊंचे फ्लैगमास्ट का उद्घाटन किया गया | इसे देश का सबसे ऊंचा फ्लैगमास्ट कहा जा रहा है | पंजाब के मंत्री अनिल जोशी ने इस सबसे ऊंचे फ्लैगमास्ट पर देश का सबसे बड़ा तिरंगा फहराया | इसके निर्माण पर 3.50 करोड़ रुपये का खर्च आया है | यह पंजाब सरकार के अमृतसर सुधार न्यास प्राधिकरण की परियोजना थी |
बता दें कि 55 टन के पोल पर फहराए गए इस तिरंगे की ऊंचाई 360 फुट है | 120 गुना 80 फुट के तिरंगे का वजन 100 किलो है | अब यह लिम्का बुक में दर्ज होगा | मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, अटारी पर लगाए गए देश के सबसे ऊंचे तिरंगे से पाकिस्तान डर गया है | उसका कहना है कि इससे भारत जासूसी कर सकता है | यह तिरंगा इतना ऊंचा है कि लाहौर से भी नजर आएगा | अटारी बॉर्डर से लाहौर की दूरी करीब 21 किलोमीटर है |
JENEWS.in से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक पर लाइक कर ज्वॉइन करें, और ट्विटर पर फॉलो करे...
|