Visitors online: 003

भोपाल से उज्जैन जा रही पैसेंजर ट्रेन में धमाका, हादसे में कई लोग घायल

Home » Headlines

मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से उज्जैन जा रही पैसेंजर ट्रेन के एक डिब्बे में मंगलवार सुबह धमाका हो गया, सूत्रों ने बताया कि इस हादसे में 6 यात्री घायल हो गए। 
 
धमाके के कारण का फिलहाल पता नहीं चल पाया है। सूत्रों ने बताया, भोपाल से उज्जैन जा रही पैसेंजर ट्रेन संख्या 59320 के एक डिब्बे में जबड़ी रेलवे स्टेशन के पास धमाका हुआ, जिसमें 6 यात्री घायल हो गए। उन्हें उपचार के लिए कालापीपल स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया है।
 
धमाका किस चीज से हुआ, फिलहाल यह पता नहीं चल पाया है। रेलवे के वरिष्ठ अधिकारी मौके के लिए रवाना हो गए हैं। रेलवे एसपी कृष्णा वेणी ने बताया कि प्रारंभिक जानकारी में शॉर्ट सर्किट की वजह से धमाका होने की बात कही जा रही थी | हालांकि, उन्होंने सूटकेस में विस्फोटक होने के संकेत भी दिए है | स्थानीय पुलिस के साथ जीआरपी और आरपीएफ की टीमें जांच में जुट गई हैं |
 
JENEWS.in से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक पर लाइक कर ज्वॉइन करें, और ट्विटर पर फॉलो करे... 


न्यूज़पेपर में दिया गया जॉब कोड दिए गए    Textbox में दर्ज करे और जॉब सर्च करे



Quick Links