Visitors online: 003

विधानसभा चुनाव 2017 : UP में 40 और मणिपुर में 22 सीटों पर वोटिंग जारी

Home » Headlines

विधानसभा चुनावों के चलते आज UP और मणिपुर में अंतिम चरण की वोटिंग हो रही है | यूपी में सात जिलों की 40 सीटों पर वोटिंग हो रही है जबकि मणिपुर में 6 जिलों के 22 सीटों पर वोटिंग जारी है |
 
उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के सातवें और अंतिम चरण के लिए सात जिलों की 40 सीटों पर मतदान आज सुबह सात बजे से शुरू हो गया है | इसी चरण में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का संसदीय क्षेत्र वाराणसी शामिल है | नक्सल प्रभावित दुद्धी, राबर्टसगंज और चकिया सीटों पर मतदान सुबह सात बजे से शाम चार बजे तक जबकि अन्य सभी मतदान केन्द्रों पर सुबह सात बजे से शाम पांच बजे तक मतदान होगा |
 
मणिपुर में विधानसभा की 22 सीटों पर वोटिंग
 
मणिपुर में विधानसभा की 22 सीटों के लिये आखिरी चरण का मतदान आज सुबह सात बजे कड़ी सुरक्षा के बीच शुरू हो गया | इसमें मुख्यमंत्री ओ इबोबी सिंह के विधानसभा क्षेत्र थौबल पर सबकी नजर रहेंगी जहां उन्हें मानवाधिकार कार्यकर्ता इरोम शर्मिला चुनौती दे रही हैं | ये 22 सीटें घाटी के जिले थौबल और पहाड़ी जिलों उखरल, चंदेल, तामंगलोंग और सेनापति के तहत आती है । इनपर 98 उम्मीदवारों की किस्मत आज दांव पर लगी है |
 
राज्य में कुल 19,02,562 मतदाता हैं जिनमें 9,28,573 पुरूष और 9,73,989 महिलाएं शामिल हैं. इनमें करीब 45,642 लोग पहली बार अपने मत अधिकार का इस्तेमाल करेंगे | 60 सदस्यीय विधानसभा के दूसरे और आखिरी चरण के मतदान के लिये कुल 1,151 मतदान केंद्र स्थापित किये गये हैं | चुनाव आयोग ने मतदान को मुक्त और निष्पक्ष बनाये रखने के लिये सुरक्षा व्यवस्था में विस्तार किया है और केंद्रीय सुरक्षा बलों की 280 कंपनियों को यहां तैनात किया है ।
 
विधानसभा चुनाव 2017 की काउंटिंग 11 मार्च को होगी
 
वाराणसी संसदीय क्षेत्र के तहत आने वाली सीटों के अलावा नक्सल प्रभावित जिलों सोनभद्र, मिर्जापुर और चंदौली पर सबकी निगाहें टिकी हैं | सातों जिलों में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किये गये हैं। मतगणना 11 मार्च को होगी |
 
कुल 1.41 करोड़ मतदाता अपने मताधिकार का इस्तेमाल कर सकेंगे | इनमें 64.76 लाख महिलाएं हैं | कुल 14,458 मतदान बूथ बनाये गये हैं | भाजपा 32 सीटों पर चुनाव लड़ रही है जबकि चार-चार सीटें इसने अपने सहयोगी अपना दल और सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी को दी हैं | बसपा ने सभी सीटों पर प्रत्याशी उतारे हैं | सपा 31 सीटों पर लड़ रही है और उसकी गठबंधन सहयोगी कांग्रेस शेष नौ सीटों पर चुनाव लड़ रही है |
 
JENEWS.in से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक पर लाइक कर ज्वॉइन करें, और ट्विटर पर फॉलो करे... 


न्यूज़पेपर में दिया गया जॉब कोड दिए गए    Textbox में दर्ज करे और जॉब सर्च करे



Quick Links