Visitors online: 002

ATS के 12 घंटे के ऑपरेशन के बाद मारा गया ISIS आतंकी, मध्यप्रदेश ट्रेन हादसे से जुड़े तार

Home » Headlines

उत्तर प्रदेश की राजधानी में करीब 12 घंटे चले आतंकवाद रोधी आपरेशन के बाद आज तड़के एक संदिग्ध आतंकी मारा गया। इसके साथ ही पुलिस ने मकान में दो संदिग्ध आतंकियों के छिपे होने की पूर्व में आई खबरों को खारिज कर दिया।
 
उत्तर प्रदेश पुलिस के आतंकवाद रोधी स्क्वायड (ATS) का विशेष आपरेशन लखनऊ की घनी आबादी वाले ठाकुरगंज इलाके में चला। आतंकी एक मकान में छिपा हुआ था। अपर पुलिस महानिदेशक (कानून व्यवस्था) दलजीत चौधरी ने कहा, "जिस मकान में आतंकी छिपा हुआ था, उसका दरवाजा खोलने पर जब पुलिस बल भीतर दाखिल हुआ तो संदिग्ध मृत पड़ा मिला।"
 
उसके पास हथियार भी पड़े थे। उन्होंने कहा, एक समय तो ऐसा लग रहा था कि मकान के भीतर एक से अधिक संदिग्ध आतंकी छिपे हुए हैं। चौधरी ने कहा कि आपरेशन अब समाप्त हो गया है. । बाकी कानूनी औपचारिकताएं पूरी की जाएंगी। इस बीच ATS के महानिरीक्षक असीम अरूण ने पुष्टि की कि मारा गया संदिग्ध आतंकी ISIS का सक्रिय सदस्य था |
 
असीम अरुण ने बताया- ''हम लोगों को मंगलवार दोपहर में इंटेलिजेंस एजेंसी से इनपुट मिली थी कि एक संदिग्ध आतंकी लखनऊ वेस्ट के ठाकुरगंज इलाके में रह रहा है। इसके बाद ऑपरेशन शुरू किया गया। टीम ने यहां पर घेरा डाला। पहले घर पर नॉक किया गया। अनाउंस करने के बाद अंदर एंट्री करने की कोशिश की गई। नॉक करते ही घर के अंदर से फायरिंग शुरू हुई। हमने जवाबी फायरिंग की। संदिग्ध आतंकी को जिंदा पकड़ने की कोशिश की गई। इसके लिए चिली बम, टियर गैस का इस्तेमाल किया गया, ताकि उसे बाहर लाया जा सके।"
 
हमने फाइबर ऑप्टिक्स कैमरे अंदर डाले तो शक हुआ कि अंदर दो लोग हैं। उसमें बहुत क्लि‍यर इमेज नहीं आती है। इसी वजह से पहले यह माना गया कि घर में और भी आतंकी छिपे हो सकते हैं। लेकिन एनकाउंटर के बाद जब सर्च ऑपरेशन पूरा हुआ, तो एक ही डेडबॉडी मिली। अब लीगल प्रोसेस पूरा कर रहे हैं, क्योंकि यहां बम हो सकते हैं। बम डिटेक्शन टीम आ गई है, फॉरेंसिक टीम अपना काम करेगी।
 
असीम अरुण ने बताया कि मारे गए संदिग्ध आतंकी सैफुल्लाह की उम्र 22 से 23 साल के बीच है। यह कानपुर का रहने वाला है।
 
असीम ने बताया- सैफुल्लाह के रूम से 650 जिंदा कारतूस मिले हैं। इसके अलावा बड़ी तादाद में विस्फोटक सामान भी मिला है। इसके अलावा कैश और गोल्ड भी मिला है। कई बने और कुछ अधूरे बने बम भी मिले हैं। 8 रिवॉल्वर भी मिलीं। इसके अलावा, रेलवे का टाइम टेबल, पासपोर्ट, आईएसआईएस का फ्लैग भी मिला।
 
मारे गए आतंकी के तार मध्यप्रदेश में ट्रेन में हुए ब्लास्ट से जुड़े। उस ब्लास्ट में 10 लोग जख्मी हो गए थे जिसमें से तीन गंभीर रूप से घायल हुए थे। मध्यप्रदेश की पुलिस ने बताया था कि ब्लास्ट के कुछ घंटों के ही अंदर तीन लोगों को पकड़ लिया गया था। तीनों को होशंगाबाद के पीपरिया से पकड़ा गया था। इसके अलावा इटावा से एक और कानपुर से दो लोगों को पकड़ा गया था।
 
JENEWS.in से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक पर लाइक कर ज्वॉइन करें, और ट्विटर पर फॉलो करे... 
 


न्यूज़पेपर में दिया गया जॉब कोड दिए गए    Textbox में दर्ज करे और जॉब सर्च करे



Quick Links