|
|
चेतेश्वर पुजारा और अजिंक्य रहाणे के जुझारू अर्धशतकों के बाद ऑफ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन की फिरकी का जादू ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाजों पर हावी रहा जिससे भारत ने दूसरे क्रिकेट टेस्ट के चौथे दिन जोरदार वापसी करते हुए 75 रन से जीत दर्ज करके चार मैचों की सीरीज 1-1 से बराबर कर दी |
पिछले कुछ समय से खराब फार्म से जूझ रहे अश्विन ने 41 रन देकर छह विकेट हासिल किए जिससे 188 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी ऑस्ट्रेलियाई टीम 35.4 ओवर में 112 रन पर ढेर हो गई | अश्विन ने अपने करियर में 25वीं बार पारी में पांच या इससे अधिक विकेट हासिल किए |
तेज गेंदबाज उमेश यादव ने भी उम्दा गेंदबाजी करते हुए 30 रन देकर दो विकेट चटकाए जबकि इशांत शर्मा और रविंद्र जडेजा को एक-एक विकेट मिला. जडेजा ने अपने आठ ओवर में सिर्फ तीन रन दिए |
ऑस्ट्रेलिया की ओर से कप्तान स्टीवन स्मिथ (28) और पीटर हैंड्सकोंब (24) ही 20 से अधिक रन बना पाए. टीम ने अंतिम छह विकेट सिर्फ 11 रन जोड़कर गंवाए | इसमें से पांच विकेट अश्विन के खाते में गए |
JENEWS.in से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक पर लाइक कर ज्वॉइन करें, और ट्विटर पर फॉलो करे...
|