|
|
हॉलीवुड अभिनेत्री जेन फोंडा ने खुलासा किया है कि वह जब बच्ची थीं, तब उनके साथ बलात्कार किया गया और उनका यौन उत्पीड़न किया गया। द हॉलीवुड रिपोर्टर की खबर के अनुसार, 79 वर्षीय अभिनेत्री ने नेट-ए-पोर्टर की पत्रिका दि एडिट के लिए ब्री लार्सन को दिये एक साक्षात्कार में बताया कि उनके जिंदगी में आने वाले पुरषों के सामने वह हमेशा स्वयं को छोटा महसूस करती थीं।
फोंडा ने लार्सन को बताया, मेरा बलात्कार किया गया। जब मैं बच्ची थी, तब मेरा यौन उत्पीड़न किया गया और मुझे निकाल दिया गया, क्योंकि मैं अपने बॉस के साथ नहीं सोई थी । मुझे हमेशा यही लगता था, कि यह मेरी गलती है, कि मैं सही समय पर सही चीजें और बातें नहीं कहती हूं।
आस्कर पुरस्कार जीतने वाली अदाकारा ने बताया कि इसके बाद उन्होंने नहीं की ताकत को पहचाना। उन्होंने कहा कि मुझे नहीं कहना सीखने में 60 साल लगे | यदि कोई मुझे किसी चीज का प्रस्ताव देता था तो मैं हां कह देती थी, मैने उन चीजों में भाग लिया जो मेरे लिए सही नहीं थी और मेरा फायदा उठाया गया। उल्लेखनीय है कि 2014 की शुरुआत में एक कार्यक्रम के दौरान फोंडा ने खुलासा किया था कि उनकी मां फ्रांसिस फोर्ड सेमूर का यौन उत्पीड़न किया था और उन्होंने आत्महत्या कर ली थी उस वक्त अभिनेत्री कुल 12 साल की थी।
JENEWS.in से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक पर लाइक कर ज्वॉइन करें, और ट्विटर पर फॉलो करे...
|