|
|
सामूहिक बलात्कार के आरोपी सपा नेता गायत्री प्रजापति को पुलिस ने आज गिरफ्तार कर लिया है | उत्तर प्रदेश के पुलिस महानिदेशक कार्यालय ने इस खबर की पुष्टि करते हुए बताया, प्रजापति को लखनउ से गिरफ्तार कर लिया गया है |
पुलिस ने कल ही प्रजापति के बेटे अनुराग और भतीजे सुरेन्द्र को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया था | दोनों पर आरोपियों को शरण देने का आरोप लगाया गया है। मामले के तीन सह अभियुक्तों को भी कल लखनउ में गिरफ्तार कर लिया गया था | पुलिस महानिरीक्षक ए. सतीश गणेश ने बताया था कि सामूहिक बलात्कार के मामले में प्रजापति के साथ अभियुक्त बनाये गये अमरेन्द्र उर्फ पिंटू, रूपेश्वर तथा विकास वर्मा को लखनउ के हजरतगंज इलाके में गिरफ्तार किया गया है | इस मामले में अशोक तिवारी, आशीष शुक्ला, प्रजापति के गनर चंद्रपाल तथा कल पकड़े गये तीन अन्य समेत कुल छह आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका था। प्रजापति को आज पकडा गया।
प्रजापति के खिलाफ रेप का आरोप है जिस मामले में पुलिस को लंबे समय से उनकी तलाश थी | प्रजापति को लखनऊ में गिरफ्तार किया गया है | प्रजापति 27 फरवरी से फरार चल रहे थे | लखनऊ पुलिस प्रजापति से पूछताछ कर रही है | गायत्री प्रजापति को आज कोर्ट में पेश किया जाएगा | गौर हो कि कल गायत्री प्रजापति के मामले में तीन सह अभियुक्तों को लखनऊ में गिरफ्तार किया गया |
प्रजापति तथा उनके छह अन्य साथियों पर एक महिला से सामूहिक बलात्कार और उसकी बेटी से छेड़खानी के आरोप में उच्चतम न्यायालय के गत 17 फरवरी के निर्देश पर मुकदमा दर्ज किया गया था | प्रजापति ने इस बार भी अमेठी विधानसभा सीट से सपा के टिकट पर चुनाव लड़ा था | लेकिन उन्हें हार का सामना करना पड़ा | प्रजापति के विदेश भागने की आशंका के मद्देनजर उनके पासपोर्ट को चार हफ्तों के लिये निलम्बित कर दिया गया था और उनके खिलाफ लुक आउट नोटिस जारी किया गया था |
विधानसभा चुनाव के दौरान यह मामला उठने पर मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने इशारों में प्रजापति को आत्मसमर्पण करने को कहा था | राज्यपाल राम नाईक ने बलात्कार जैसे गम्भीर आरोप में वांछित होने के बावजूद प्रजापति को मंत्रिमण्डल से बर्खास्त ना किये जाने पर आपत्ति दर्ज करते हुए इस सिलसिले में मुख्यमंत्री को चिट्ठी भी लिखी थी |
JENEWS.in से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक पर लाइक कर ज्वॉइन करें, और ट्विटर पर फॉलो करे...
|