Visitors online: 001

महाराष्ट्र को मिल सकता है नया CM? फडणवीस के रक्षा मंत्री बनाए जाने की अटकलें : रिपोर्ट्स

Home » Headlines

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस को राज्य से हटाकर देश की सियासत में बड़ी जिम्मेदारी दिए जाने की चर्चा है | मीडिया रिपोर्टों की मानें तो भाजपा फडणवीस को रक्षा मंत्रालय जैसे अहम विभाग की जिम्मेदारी देने पर विचार-विमर्श कर रहा है | जबिक महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री पद पर किसी मराठी नेता की ताजपोशी की अटकलें तेज हो गयी है|
 
मीडिया रिपोर्टों की मानें तो बतौर रक्षा मंत्री फडणवीस पार्टी अध्यक्ष अमित शाह की पहली पसंद हैं | हालांकि, फडणवीस ने इन अटकलों को फिलहाल खारिज कर दिया है | रिपोर्टों के मुताबिक महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री पद की दौड़ में राज्य के राजस्व मंत्री चंद्रकांत पाटील का नाम सबसे आगे चल रहा है |
 
मीडिया रिपोर्टों में सूत्रों के हवाले से कहा गया है कि भाजपा का आलाकमान रक्षा मंत्री पद के लिए जिन नामों पर विचार कर रहा है उनमें फडणवीस का नाम भी है | साथ ही चर्चा यह भी है कि फडणवीस यदि केंद्र सरकार में मंत्री बनते हैं तो महाराष्ट्र में चंद्रकांत पाटील उनकी जगह ले सकते हैं | पाटील मराठा नेता हैं, रिपोर्टों में कहा गया है कि फडणवीस ने पिछले दो सालों में अच्छा काम किया है और इस दौरान उनका कद बड़ा भी हुआ है तो ऐसे में उन्हें पदोन्नति दी जा सकती है |
 
JENEWS.in से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक पर लाइक कर ज्वॉइन करें, और ट्विटर पर फॉलो करे... 


न्यूज़पेपर में दिया गया जॉब कोड दिए गए    Textbox में दर्ज करे और जॉब सर्च करे



Quick Links