|
|
भाजपा के वरिष्ठ नेता लालकृष्ण आडवाणी भारत के अगले राष्ट्रपति बन सकते हैं। एक टीवी चेनल की रिपोर्ट के मुताबिक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने स्वयं एक बैठक में अगले राष्ट्रपति के लिए पार्टी के वरिष्ठ नेता का नाम आगे किया |
गुजरात के सोमनाथ में हुई एक बैठक के दौरान पीएम मोदी ने आडवाणी का नाम आगे किया | बैठक में पीएम मोदी ने कथित रूप से कहा कि भाजपा के वरिष्ठ नेता आडवाणी के लिए राष्ट्रपति का पद उनकी तरफ से "गुरुदक्षिणा" होगी |
इस बैठक में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह, केशूभाई पटेल और लालकृष्ण आडवाणी उपस्थित थे। गौरतलब है कि उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड के विधानसभा चुनावों में प्रचंड जीत के बाद भाजपा को अपनी पसंद का राष्ट्रपति मिलने की उम्मीद है। राष्ट्रपति पद का चुनाव इस साल जुलाई में होगा। बता दे की मोदी को गुजरात का सीएम बनवाने में भी आडवाणी का अहम रोल था। 2002 के गुजरात दंगों को लेकर मोदी से जब अटल बिहारी वाजपेयी नाराज हुए थे, तो उस वक्त भी आडवाणी ने मोदी का बचाव किया था।
JENEWS.in से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक पर लाइक कर ज्वॉइन करें, और ट्विटर पर फॉलो करे...
|