|
|
गुजरात के मुख्यमंत्री विजय रूपानी ने दावा किया कि उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के नतीजे इस साल के आखिर में गुजरात में दोहराये जाएंगे | उन्होंने दावा किया कि भाजपा गुजरात विधानसभा चुनाव में 150 से भी अधिक सीटों पर जीत हासिल करेगी | राज्य में साल के आखिर में चुनाव होना है | उन्होंने समय से पहले चुनाव होने की संभावना से इनकार नहीं किया |
रूपानी ने कहा, "जल्द चुनाव होने की स्थिति में भी हम तैयार हैं | राज्य में दिसंबर में विधानसभा चुनाव होने का कार्यक्रम है | गुजरात विधानसभा में कुल 182 सदस्य हैं | उन्होंने कहा कि मोदी वह खंभा हैं जिसपर गुजरात में पार्टी टिकी हुई है | इसलिए प्रदेश भाजपा उनके नेतृत्व और समर्थन से चुनाव लड़ेगी |"
JENEWS.in से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक पर लाइक कर ज्वॉइन करें, और ट्विटर पर फॉलो करे...
|